नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडधार्मिकरांची

झारखंड के हज यात्रियों के लिए आवेदन शुरू, रांची एयरपोर्ट से नहीं भरेंगे उड़ान

रांची:हज जाने वालों के लिए खुशखबरी है। 2022 हज में जानेवाले हज यात्रियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। आवेदन 1 नवंबर से 31 जनवरी तक कर सकते हैं। यह जानकारी झारखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने कडरू स्थित हज हाउस में दी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार रांची वालों के लिए थोडी परेशानी जरूर होगी क्योंकि इस बार हज यात्रियों के लिए कोलकाता से उड़ान भरने की व्यवस्था है। वे रांची एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सकेंगे।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
पासपोर्ट के पहले व अंतिम पेज की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज की वर्तमान तस्वीर, सिर्फ कवर हेड का रद्द किये चेक की फोटो कॉपी, पता का प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी। आवेदन की फीस 300 रुपये निर्धारित है। जरूरी कागजातों को वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। डोकोमेंटस हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर या हज कमेटी ऑफ इंडिया के मोबाइल एप के जरिये अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे।
गाइडलाइन का करें पालन
हज यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी हुआ है। जो इस प्रकार है,
65 साल से अधिक उम्र के लोग हज पर नहीं जा पाएंगे।
एक ग्रुप में पांच लोग ही जा सकते हैं।
हज यात्रा की अवधि 36-42 दिन की होगीष
बगैर पुरुष की महिला हज यात्री की उम्र 45 से 65 साल तक होगी।
यात्रा के लिए अनुमानित खर्च 3,35,000 से 4,07,000 रुपये तक होगा।
चुने गये हज यात्रियों को अग्रिम राशि 81 हजार रुपये हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा करना होगा।
हज पर जाने से एक माह पहले अनुमोदित कोविड-19 वैक्सीन लेना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in या राज्य हज समिति रांची के दूरभाष संख्या 0651-3511831 से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button