नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीस्पोर्ट्स

यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में गोल्ड जीत कर रांची पहुंचने पर तीरंदाज कोमालिका बारी का हुआ भव्य स्वागत

रांची:पोलैंड में वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली कोमोलिका बारी आज दोपहर रांची पहुंचीं। एयरपोर्ट पर खेल वि•ााग और रांची डिस्ट्रिक्ट आर्चरी एसोसिएशन की ओर से कोमोलिका का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद यहां से कोमोलिका बारी जमशेदपुर के लिए निकल गई। कैडेट विश्वकप में स्वर्ण पदक जीतने पर रांची जिला तीरंदाजी संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। संघ की अध्यक्ष नेहा महतो ने कहा कि कोमोलिका ने पोलैंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 21 महिला वर्ग का स्वर्ण अपने नाम कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंडर 18 और अंडर 21 का स्वर्ण जीतने वाली •ाारत की दूसरी तीरंदाज है। उससे पहले दीपिका कुमारी ने यह उपलब्धि हासिल की थी। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में कोमोलिका और •ाी बेहतर प्रदर्शन करेगी। संघ के सचिव चंचल •ाट्टाचार्य ने कहा कि आगे आने वाले टूनार्मेंटों में कोमोलिका राज्य और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएगी। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पोलैंड चैंपियनशिप में •ाारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। उन्होंने खिलाड़यों के शानदार प्रदर्शन को लेकर जमकर सराहा था। •ाारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूनार्मेंट से आठ स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य जीता है। टूनार्मेंट में कुल 15 पदक मिले थे। इसमें कोमलिका बारी ने चैंपियनशिप में जूनियर मिश्रित टीम में पार्थ सालुंखे के साथ दो स्वर्ण पदक जीता है। कोमलिका ने दो साल पहले मैड्रिड में यूथ वर्ल्ड्स में अपना पहला व्यक्तिगत खिताब जीता था। कोमालिका बारी जमशेदपुर की रहने वाली हैं। 2012 में आइएसडब्ल्यूपी तीरंदाजी सेंटर से उसने करियर की शुरूआत की थी। कोमालिका को 2016 में टाटा आर्चरी एकेडमी में प्रवेश मिला था। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मार्च में देहरादून में आयोजित 41वीं एनटीपीसी जूनियनर आर्चरी नेशनल चैंपियनशिप में कोमोलिका महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में राष्ट्रीय चैंपियन रही थी। तीन वर्षों में कोमालिका ने डेढ़ दर्जन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पदक जीते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button