नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

अरुण कुमार सिंह बने झारखंड के नए विकास आयुक्त, 10 सीनियर IAS को नई जिम्मेदारी

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नई जिम्‍मेवारी से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। कैलाश कुमार खंडेलवाल को उच्‍च एवं त‍कनीकी शिक्षा विभाग में अपर मुख्‍य सचिव की जिम्‍मेदारी दी गई है।

 

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 सीनियर अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत अरुण कुमार सिंह झारखंड के नए विकास आयुक्त बनाए गए हैं। इस संबंध में आज अधिसूचना जारी की गई। अरुण कुमार अब तक उपभोक्‍ता विभाग में अपर मुख्‍य सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। कैलाश कुमार खंडेलवाल को उच्‍च एवं त‍कनीकी शिक्षा विभाग में अपर मुख्‍य सचिव की जिम्‍मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के दस सीनियर आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

 

नाम      कहां गए

केके खंडेलवाल – अपर मुख्य सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा

एल ख्यांगते – अपर मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अतिरिक्त प्रभार

शैलेश कुमार सिंह – राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव

अजय कुमार सिंह – प्रधान सचिव, योजना सह वित्त विभाग

वंदना दादेल – कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा मंत्रिमंडल सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार

हिमानी पांडेय – सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग

राहुल शर्मा – योजना सह वित्त  विभाग में योजना प्रभाग के सचिव

कृपानंद झा – सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग

चार आयुक्तों को अतिरिक्त प्रभार

राज्य सरकार ने चार आयुक्तों को क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया  है। कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त मनीष रंजन को अपने कार्यों के साथ कोल्हान क्षेत्रीय विकास परिषद, पलामू प्रमंडल के आयुक्त जटाशंकर चौधरी को पलामू क्षेत्रीय विकास प्राधिकार, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त कमल जॉन लकड़ा को उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय विकास प्राधिकार तथा संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप को संताल परगना क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button