नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

असम चुनाव:भाजपा ने टी बगान के लोगों के साथ विश्वास घात किया है: रामेश्वर उरांव

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने असम के धुलाई विधानसभा के डरमी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी कामख्या प्रसाद माला के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सत्ता में आएगी तो असम के चाय बगान में काम करने वाले टी ट्राइबस को आदिवासी का दर्जा मिलेगा। इस जनसभा को आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमिता देव ने भी संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी ने पिछली बार टी ट्राइबल को एसटी का दर्जा देने का भरोसा दिलाते हुए सत्ता हासिल की थी

जनसभा में महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह, एआईसीसी के सचिव शकील अहमद खान और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे भी उपस्थित थे।
लाखों की संख्या में मौजूद युवाओं एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछली बार टी ट्राइबल को एसटी का दर्जा देने का भरोसा दिलाते हुए सत्ता हासिल की थी, लेकिन पांच वर्षां में भाजपा शासनकाल में असम के लोगों की हालात खराब होती गयी। उन्होंने बताया कि जब वे राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष थे, उस वक्त भी टी ट्राइबल का मामला उनके सामने आया था, इस दिशा में उनकी ओर से प्रयास भी किये गये थे, लेकिन बाद में कांग्रेस के सत्ता से बाहर हो जाने के कारण झारखंड, ओड़िशा और बिहार के विभिन्न हिस्सों से आकर चाय बगान में काम करने वाले लाखों आदिवासियों की मांग अब तक पूरी नहीं हो पायी है।

भाजपा ने टी बगान के लोगों के साथ विश्वास घात करने का काम किया है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनसभा में उपस्थित बड़ी संख्या में नौजवानों और महिलाओं की भागीदारी तथा उपस्थिति यह दर्शाने के लिए पर्याप्त है कि पार्टी को सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता में आएगी, तो प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट बिजली निःशुल्क दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आसाम की भाषा,संस्कृति को बचाये रखने की है। भाजपा वाले कह रहे है कि खेला होबे, तो निश्चित रूप से असम में भी खेला होबे और भाजपा से जनता सत्ता छिनने का काम करेगी।
इस मौके पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोग एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाये। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन सच्चाई यह है कि आज देश में बेरोजगारी बढ़ी है, युवाओं को रोजगार देने की जगह लोगों से रोजगार छिनने का काम हुआ है।आसाम को तहस नहस करने का काम किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button