नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडदेश-विदेशराजनीति

दीदी के संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हैं हमले, TMC को समर्थन देने वाले हेमन्त सोरेन तोड़े अपनी चुप्पी:दीपक प्रकाश

प्रतीकात्मक धरना के माध्यम से बोले प्रदेश अध्यक्ष

बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने प्रतीकात्मक धरना दिया। धरना के माध्यम से कहा कि
बंगाल चुनाव के बाद राजनीतिक हत्या का सिलसिला लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। टीएमसी के गुंडों के द्वारा व ममता बनर्जी के संरक्षण में जिस प्रकार से भाजपा के 17 कार्यकर्ताओं की हत्या, सैकड़ों कार्यकर्ताओं को घायल किया गया, और हजारों लोगों के घरों में घुसकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व कई महिलाओं से दुष्कर्म, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के दुकान लुटे गए यह दुर्भाग्यजनक है। लोकतंत्र में हिंसा का कहीं स्थान नहीं है।

उन्होंने कहा कि बंगाल में नोआखाली वाली मानसिकता है। भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद, विदेशी घुसपैठ के खिलाफ जो बोलते हैं उनके ऊपर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल के कार्यकर्ताओं को भी सेल्यूट करना होगा जो फासिस्ट सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं। बंगाल में जो हालात उत्पन्न हुई है, वह दुखद है। उन्होंने प्रशाशन के रवैये पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दुर्भाग्य है कि जिस प्रकार से घटनाएं घट रही हैं प्रशासन मूक दर्शक बनकर बैठी है। टीएमसी के गुंडे लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखते, वे फासिस्ट तरीके से सत्ता पर कमान रखना चाहते हैं।

प्रकाश ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले, सो कॉल्ड बुद्धिजीवी, सो कॉल्ड क्षद्म धर्मनिरपेक्ष की राजनीति करने वाले मौन धारण कर रखे हैं। देश की जनता ऐसे लोगों को कटघरे में खड़ा कर रखा है। इन्हें जवाब देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि संघर्ष का ही दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है। कोरोना काल नहीं होता तो भारतीय जनता पार्टी इस संघर्ष को सड़क पर संघर्ष करती। भारतीय जनता पार्टी प्रतीकात्मक तरीके से अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। आने वाले समय में राष्ट्रीय नेतृत्व के आधार पर झारखंड के सभी कार्यकर्ता बंगाल की घटनाओं के खिलाफ संघर्ष करने को तैयार हैं।

उन्होंने झामुमो पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल चुनाव में झामुमो ने टीएमसी को समर्थन दिया था, आज वहां हिंसा हो रही है इस पर हेमंत सोरेन मौन धारण कर लिया है। कांग्रेस को भी अपना मुंह खोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सोनार बांग्ला के सपनों को पूरा करेंगे। इन फासिस्ट शक्तियों के खिलाफ, तानाशाही सरकार के खिलाफ हमारा विरोध जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल की घटना, सरकार के संरक्षण मे तृणमूल पार्टी की गुंडागर्दी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन विरोध दर्ज कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button