नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

200 करोड़ वा राज्यसभा सीट में हुई है गांडेय विधानसभा से इस्तीफे की डील:बाबूलाल मरांडी

भ्रष्टाचार में लिप्त है राज्य सरकार: अन्नपूर्णा देवी

धनबाद:रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनबाद जिले के सर्किट हाउस पहुंचे। पार्टी के कार्यकताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के बाद वह देवघर के लिए रवाना हो गए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गांव के झारखंड आने की खबर है, लेकिन अब तक इसकी सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद मीडिया को उनके आगमन की जानकारी दी जाएगी। गांडेय विधानसभा सीट से विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफा देने को लेकर बाबूलाल मरांडी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि सरफराज अहमद के इस्तीफा के लिए 200 करोड़ में हेमंत सोरेन से डॉल हुई है। यह डील राज्यसभा संसद के लिए हुई है। यह चर्चा पूरे झारखंड में सड़कों पर हो रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन का जेल जाना लगभग तय है। इसलिए जिस तरहयह अच्छी बात है कि कारंबाई को जा रही हैं, लेकिन जिनके ऊपर कारवाई होनी चाहिए वह नहीं हो रही है। पूर्व एसएसपो संजीव कुमार के ऊपर उन्होंने कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि संजीव कुमार के ऊपर कार्रवाई के बजाय उनका प्रमोशन कर डीआईजी बना दिया गया। राज्य के मुख्यमंत्री खुद इस राज्य को लूटने में लगे हैं। वह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनके संरक्षण में लूट मची हुई है। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी चल रही है। हर सीट के लिए हम तैयार हैं।

राज्य में हो रहे ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में ईडी बड़े-बड़े खुलासे कर रही है और जहां भी ईडी की टीम पांव रख रही है, वहां भ्रष्टाचार के बड़े मामलों का बड़ा खुलासा हो रहा है। भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और सीएम हेमंत सोरेन के करीबियों के यहां से लूट का माल पकड़ा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा से देवी ने बताया कि राज्य सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिभ है और राज्य में भ्रष्ट तंत्र काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर घोटाले पर घोटाले किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार बालू, पत्थर, शराब समेत राज्य के खनिज संपदा का अवैध रूप से दोहन कर रही है। इसमें मुख्यमंत्री सीधे तौर पर दोषी पाये जा रहे हैं। कई घोटालों में सीएम का नाम प्रत्यक्ष रूप संशामिल भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button