नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

बंधु तिर्की ने आदिवासी पहचान एवं परंपरा से जुड़े मुद्दे पर सरकार को दिया सुझाव

रांची:कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने आदिवासी पहचान एवं परंपरा से जुड़े मुद्दे पर बिंदुवार राज्य सरकार को सुझाव दिया है।

  1. आदिवासियों की संस्कृतिक विस्थापन पर रोक लगाना- झारखंड के आदिवासी इलाकों में सरकारी विद्यालयों के आदिवासी भाषाओं को शिक्षा का माध्यम के रूप में मान्यता प्रदान करना और उसे लागू करना।
  2. स्कूल कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम और पुस्तकों में आदिवासी इतिहास को सही रूप से प्रस्तुत करना।
  3. झारखंड आंदोलनकारी शहीदों का स्मारक स्थल का निर्माण कराना।
  4. झारखण्ड राज्य विस्थापित, प्रभावित, आयोग का गठन करे सरकार।
  5. सार्वजनिक पार्कों,चौराहों,सड़कों इमारतों, कॉलेज, विश्वविद्यालयों का नामकरण आदिवासी वीरों के नाम पर करना।
  6. महान कोल विद्रोह 1831-32 के स्मरण में 20 दिसंबर को कोल दिवस के रूप में घोषित करना।
  7. रुगदा मुंडा और कोन्ता मुंडा के महान तमाड़ विद्रोह 1820 के याद में वर्ष 2021को द्वितीय शताब्दी वर्ष मनाने की कृपा की जाए एवं रुगदा मुंडा एवं कोन्ता मुंडा की मूर्ति की स्थापना राजधानी के प्रमुख स्थान एवं तमाड़ और खूंटी में किया जाए।
  8. ‘हो’ जनजातियों के 1821 के टोटो नदी के तट पर अंग्रेजों पर विजय के याद में वर्ष 2021 को द्वितीय शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने की कृपा की जाए एवं इस विजय की याद में रांची, चाईबासा एवं अन्य स्थान पर स्मारक बनाया जाए।
  9. 2031-32 को छोटानागपुर के महान कोल विद्रोह 1831- 32 का 200 वां वर्ष पूरा होगा। इस महान विद्रोह की द्वितीय शताब्दी वर्ष को शान-शौकत से मनाने के लिए एक समिति का गठन किया जाए जो अभी से महान कोल विद्रोह के विभिन्न नायक/ नायिकाओं की पहचान एवं वैसे सभी स्थानों की पहचान कर सकें, जहां इस विद्रोह के दौरान आदिवासियों ने युद्ध लड़े थे।
  10. 1832-33 को छोटानागपुर के भूमिजों ने अंग्रेजों के विरोध में विद्रोह किया था। इस विद्रोह के याद में द्वितीय शताब्दी वर्ष मनाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button