नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडधनबाद

बैंक कर्मी महिला की फंदे से झूलती मिली लाश, तीन माह पूर्व हुई थी शादी

धनबाद: चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालडांगा हाउसिंग कोलोनी में एक बैंक कर्मी महिला ने पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पा रहा है। वही मृतिका की वृद्ध मां शिक्षिका का रो रो के बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग उनके घर पर जुटने लगे।

वही सूचना पर चिरकुंडा पुलिस भी मौके ओर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। चिरकुंडा थाना के एएसआई बिनीद सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली। वे पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच गए। देखे की महिला जो की बैंक ऑफ इंडिया लायकडीह में कार्यरत थी। वह साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत मृतिका को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। आगे की कार्रवाई परिजन के लिखित शिकायत व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर किया जाएगा। इधर महिला के आत्महत्या के कारणो का पता नही चल पा रहा है। बताया जाता है कि महिला की शादी तीन माह पूर्व पटना सचिवालय में कार्यरत रत्नेश झा के साथ हुई थी। रविवार को मिलने वे आये थे। सुबह में महिला ने आत्महत्या कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button