नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

महामानव और अजातशत्रु थे भारत रत्न अटल जी:दीपक प्रकाश

रांची:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में झारखंड निर्माता ,भारत रत्न एवम पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।  प्रकाश ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रकाश ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी एक महामानव थे। ऐसे महापुरुष युगों के बाद आते हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व हिमालय सा ऊंचा और हिंदमहासागर सा गहरा था। वे एक कुशल राजनेता थे, उनकी वाणी में सरस्वती का वास था। उनकी कविताएं युगों तक भारत के जन जन को प्रेरित करेगी। उनके विचार भारत और भारतीयता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि झारखड की जनता उनके द्वारा दी गई अलग राज्य की सौगात को कभी भुल नही सकती।प्रकाश ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उनके आदर्शों,विचारों से प्रेरित होकर भारत माता की सेवा में तत्पर हों यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सर्वमान्य राजनेता थे श्रद्धेय अटल जी….बाबूलाल मरांडी भाजपा नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व अटल जी देश के सर्वमान्य नेता रहे। पार्टी से ऊपर पक्ष और विपक्ष सभी उनका सम्मान करते थे। उन्होंने उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि यह अनूठा उदाहरण है जब कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने देश की बात रखने केलिये अटल जी को भेजा। यह भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती और अटल जी के सर्वमान्य व्यक्तित्व को दर्शाता है। उन्होंने अटल जी के मंत्रिमंडल में रहकर काम करने साथ ही अटल जी के सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को भी याद किया। कहा कि झारखंड की जनता उनके दिलों में बसती थी।उन्हें झारखंड से विशेष लगाव था। मरांडी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का व्यक्तित्व जितना विराट था वे उतने ही सहज और सरल भी थे। माँ भारती के सच्चे सपूत श्रद्धेय अटल जी…..धर्मपाल सिंह भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन माँ भारती की सेवा में समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि उनकी ओजस्वी वाणी करोड़ो लोगो को प्रेरित करती है। सिंह ने कहा कि अटल जी बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। वे कुशल संगठन कर्ता रहे,ओजस्वी वक्ता रहे,कुशल पत्रकार रहे,उत्कृष्ट कवि रहे। राजनेता रहे। कहा कि ग्रामीण भारत उनके दिल मे बसता था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,सर्व शिक्षा अभियान ने देश मे क्रांतिकारी बदलाव लाये।स्वर्णिम चतुर्भुज योजना ने देश के विकास की गति को तेज किया। पोखरण परमाणु परीक्षण और कारगिल विजय ने राष्ट्र का गौरवान्वित किया। प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ,उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,प्रदेश मंत्री काजल प्रधान,विवेक भवानी सिंह, मेयर आशा लकड़ा,डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय, हेमंत दास, सूर्यमणि सिंह,उमाशंकर केडिया,सूरज चौरसिया,प्रदीप सिंह,शिवपूजन पाठक,सरोज सिंह,प्रेम मित्तल,आरती कुजूर,सीमा शर्मा,लक्ष्मी चंद्र दीक्षित,अरुण झा,उषा पांडेय,पवन साहू,संजय जायसवाल, ललित ओझा,अनवर हयात,तारिक इमरान,शोभा यादव,सूरज चौरसिया,अरुण गुप्ता,लक्ष्मी कुमारी,पुनिता राय,तारिक इमरान अमिता भाटिया,डॉ समर सिंह,सुचिता सिंह,आरती सिंह,सीमा पात्रा, निशि जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button