नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

पुण्यतिथि पर याद किए गए भिखारी ठाकुर

रांची:भोजपुरी युवा विकास मंच की ओर से भोजपुरी के महानायक ,कवि,गीतकार,नाट्य निर्देशक स्व भिखारी ठाकुर की 50 वी पुण्यतिथि राँची के विधायक आवास पर कोरोना महामारी के अंतर्गत केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के गाइडलाइन का फॉलो करते हुए सादगी से मनाई गई।इस मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्य।र्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।भिखारी ठाकुर का जन्म18 दिसम्बर 1887 एवं मृत्यु 10 जुलाई 1971 को हुआ था।

भोजपुरी के शेक्सपीयर कहे जाने वाले स्व भिखारी ठाकुर बिहार के सारण जिले कुतुबपुर दियारा गाँव में हुआ।भोजपुरी संस्कृति के मसीहा की लिखी बिदेसिया,भाई विरोध,कलयुग प्रेम, ननद भोजाई,राधे श्याम बहार आदि प्रमुख कृतियां थीं।लोक कलाकार भिखारी ठाकुर पर वक्ताओं ने उनकी जीवन पर प्रकाश डाला ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजधानी राँची के लोकप्रिय विधायक श्री सी पी सिंह जी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भिखारी ठाकुर देश नहीं पूरे दुनिया में भोजपुरी संस्कृति कि मिसाल स्थापित की है।उनके बताए हुए रास्ते पर चल के ही हम भोजपुरी संस्कृति की रक्षा कर सकतें है।इस अवसर पर मुख्य रूप से भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, शिवपूजन ठाकुर ,आदि उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button