नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineअपराधझारखंड

बिजली चाेरी के खिलाफ बड़ी कारवाई,काेल्हान में 790 जगहाें पर छापेमारी 100 पर केस, 20 लाख जुर्माना वसूला

न्यूजरूम:बिजली विभाग ने गुरुवार काे पूरे झारखंड में बिजली चाेरी राेकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। काेल्हान प्रमंडल में पड़ने वाले तीनाें जिलाें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां में भी अभियान चला। बिजली विभाग ने जमशेदपुर अंचल में 471 जगहाें पर छापेमारी की। वहां 68 पर चाेरी करते पकड़े जाने पर केस दर्ज किया गया। जबकि चाईबासा अंचल क्षेत्र में 319 जगहाें पर छापेमारी हुई, 32 लाेग चाेरी करते पकड़े गए और केस दर्ज किया गया। इस प्रकार पूरे काेल्हान प्रमंडल में 790 जगहाें पर टीम ने छापेमारी अभियान चला।

इसमें 100 लाेग चाेरी व बिजली लाइन कटने के बाद भी घर में बिजली उपयाेग करते पकड़े गए। इस पर विभाग की टीम ने तार काटकर जब्त कर लिया। साथ ही विभाग ने 100 लाेगाें पर 20.41 लाख राशि जुर्माना लगाया है। बिजली विभाग के सिंहभूम प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक परिताेष कुमार ने बताया कि मानगाे, करनडीह, घाटशिला, अादित्यपुर, चाईबासा समेत कई क्षेत्राें में छापेमारी में बिजली चाेरी से उपयाेग करते हुए 100 लाेग पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही 20.41 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

कहां-कहां हुई छापेमारी

मानगाे डिवीजन: छापेमारी- 127, एफआईआर- 20, जुर्माना- 525777 रुपए
करनडीह डिवीजन: छापेमारी- 118, एफआईआर- 16, जुर्माना- 478973 रुपए
आदित्यपुर डिवीजन: छापेमारी- 72, एफआईआर- 16, जुर्माना- 339912 रुपए
घाटशिला डिवीजन: छापेमारी- 154, एफआईआर- 17, जुर्माना- 247000 रुपए
चाईबासा डिवीजन: छापेमारी- 157, एफआईआर- 14, जुर्माना- 169040 रुपए
चक्रधरपुर डिवीजन: छापेमारी- 67, एफआईआर- 11, जुर्माना- 210607 रुपए
सरायकेला डिवीजन: छापेमारी- 95, एफआईआर- 09, जुर्माना- 69996 रुपए
जमशेदपुर सर्किल: छापेमारी- 471, एफआईआर- 68, जुर्माना- 15.91 लाख रुपए
चाईबासा सर्किल: छापेमारी- 319, एफआईआर- 32, जुर्माना- 4.49 लाख रुपए
सिंहभूम प्रक्षेत्र: कुल छापेमारी- 790, एफआईार- 100, जुर्माना- 20.41 लाख राशि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button