नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

रांची के मोरहाबादी में बर्ड फ्लू ,10 किमी तक मुर्गे और अंडे की बिक्री पर रोक

रामकृष्ण मिशन आश्रम के पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों में मिला बर्ड फ्लू

रांची:रांची में एक बार फिर बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है,20 मई को मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के पोल्ट्री फार्म में पल रही मुर्गियों में बर्ड फ्लू मिला है। आश्रम की ओर से पांच दिन पहले भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान को कुछ चूजों के सैंपल भेजे गए थे। उसमें एचएन। एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलते ही डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने आश्रम के सभी मुर्गियों बत्तखाँ को मारने और अंडों को नष्ट करने का निर्देश दिया है। वहीं आश्रम के एक किमी दारे में मुर्गी बत्तख और

ले जाने पर भी रोक लगा दी है। डीसी के निर्देश के बाद जिला पशुपालन पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई है। बुधवार को आश्रम की 300 से अधिक मुर्गियों और बत्तखों को मारा जाएगा। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सर्वे शुरू होगा। जिन पोल्ट्री फॉर्म और दुकान में मुर्गी व अंडे मिलेंगे, उसे जब्त कर लिया जाएगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में होटल-रेस्टोरेंट और फास्ट फूड सेंटरों पर भी मुर्गी अंडे की बिक्री करने पर कार्रवाई होगी।
डोर टू डोर सर्वे कर मारी जाएंगी मुर्गियां, मुआवजा भी मिलेगा बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आश्रम के एक किलोमीटर दायरे में डोर टू डोर सर्वे होगा। इस दौरान एक-एक घर की जांच की जाएगी। जिन घरों या पोल्ट्री फार्म में मुर्गी अंडे मिलेंगे उसे जब्त किया जाएगा। जब्ती सूची संबंधित लोगों को दी जाएगी, ताकि उसी के आधार पर मुआवजे का भुगतान हो सके। गौरतलब है कि रांची में पिछले माह होटवार स्थित सरकार के रीजनल पोल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। फिर प्रशासन ने 2100 से अधिक मुर्गियों और बत्तखों को मार दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button