नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

26 नवंबर से 6 दिसंबर तक संविधान गौरव दिवस यात्रा करेगी भाजपा- अमर कुमार बाउरी

रांची:हमें गर्व है कि हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र है। इसका श्रेय बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान के द्वारा लिखित संविधान को जाता है। उनके द्वारा लिखित संविधान विश्व का एकमात्र हस्त लिखित संविधान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे उस वक्त उन्होंने संविधान के प्रति अपनी आस्था जताते हुए गुजरात से ही संविधान गौरव दिवस यात्रा शुरू की थी और अब जब वे देश के प्रधानमंत्री हैं तो उन्होंने संविधान गौरव दिवस यात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की घोषणा की है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के निर्देश पर 26 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर, जो बाबा साहब का महापरिनिर्वाण दिवस है, तक संविधान गौरव दिवस अभियान झारखंड प्रदेश के सभी 24 जिलों में की जा रही है। 26 नवंबर को राजधानी रांची के शहीद अल्बर्ट एक्का चौक से झारखंड हाईकोर्ट के समीप बाबा साहब की प्रतिमा तक जाएगी।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा लिखा गया संविधान हमारे देश का सबसे बड़ा सम्मान है। यह हमारे देश के संचालन की व्यवस्था है। जब भारत देश आजाद हुआ था तो पूरा विश्व इस बात से चिंतित था कि टुकड़ों में बंटा हुआ भारत कैसे एकत्रित हो पाएगा। लेकिन आज हमें गर्व है कि हम अपने आजादी के अमृत वर्ष को मना रहे हैं और यह सभी बाबा साहब के द्वारा लिखे गए संविधान के माध्यम से ही संभव हो सका है। 

उन्होंने कहा कि हमे गर्व है कि भारत आजादी का 75वा वर्ष मना रहा है। हम सभी अपने लोकतंत्र को अक्षुण बना कर दुनिया का नेतृत्व कर रहे है। जब भी मौका मिला है पीएम ने अपने नेतृत्व से देश का मान बढ़ाया है। आज समाज अवसर का लाभ ले कर आगे बढ़ रहा हैं। सभी के जीवन मे समान अवसर मिले ऐसा प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब के संविधान के माध्यम से किया है। 

उन्होंने कहा कि संविधान के कारण ही आज हम सब अपने अधिकार का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे महान संविधान को नमन करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। संविधान की रक्षा का शपथ लेते हुए यह आयोजित की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि कल एक क्विज प्रतियोगिता भी होगी। संविधान से जुड़े कई मुद्दों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा और विजेताओं को 6 दिसंबर यही बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस को पुरष्कृत किया जाएगा। पलामू और हजारीबाग सहित सभी प्रमंडल में एक संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। देश के 75वे आजादी के अवसर पर देश भर में 75 कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। कल के अभियान में आम जनता और सभी मीडिया के बंधु सदर आमंत्रित है। 

संवाददाता सम्मेलन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, प्रदेश मंत्री कमलेश राम एव खुदा राम, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राकेश राम उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button