नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

माइक्रो डोनेशन से सामान्य जनभागीदारी बढ़ाएगी भाजपा: दीपक प्रकाश

अटल जयंती 25 दिसंबर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि 11 फरवरी तक चलेगा अभियान।

रांची:माइक्रो डोनेशन अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में 3 ‘स’- सहभागिता, समर्पण, एवं सामान्य जनभागीदारी को बढ़ाने का आह्वाहन किया।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओ के अलावा आम जनभागीदारी भी बढ़ाए।
उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सुचिता और पारदर्शिता का अभियान है जिसके माध्यम से कार्यकर्ता एवं आम जनता 5 रुपया से लेकर 1000 रुपये तक का सहयोग राशि ऐप के माध्यम से कर सकते है।

उन्होंने कहा कि समाज मे बड़ा वर्ग जो हमारी संगठन से प्रत्यक्ष नही जुड़ा है लेकिन हमारी विचार धारा एवं नीतियों का समर्थक है।इस माइक्रो डोनेशन अभियान में वैसे लोगो को भी शामिल करें।

माइक्रो डोनेशन के माध्यम से भी सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी और सर्वव्यापी भाजपा बनाए: बाबुलाल मरांडी

भाजपा विधायक दल के नेता ने कहा कि माइक्रो डोनेशन के माध्यम से भी सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी और सर्वव्यापी भाजपा बनाए।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से पार्टी को आत्मनिर्भर एवं स्वालंबी बनाने का प्रयास है।
भाजपा प्रारम्भ से जनसहयोग के आधार पर आगे बढ़ी है और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
उन्होने प्रत्येक कार्यकर्ता से कम से कम 100 लोगो को जोड़ने का आह्वाहन किया।

बैठक में राँची महानगर में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी ,राँची महानगर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी राहुल अवस्थी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से माइक्रो डोनेशन की तकनीकी बारीकियों को बताया।

बैठक का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान की प्रदेश संयोजक गंगोत्री कुजूर ने किया।

बैठक में आदित्य साहू,प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, हेमन्त दास,सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक,प्रेम मित्तल, अशोक बड़ाईक, अमित सिंह,रवि भट्ट,राजश्री जयंती, सीमा पात्रा, उषा पांडेय, सत्यनारायण सिंह, शोभा यादव, रामाकांत महतो, किसलय तिवारी, आरती कुजूर ,ललित ओझा, केके गुप्ता, वरुण साहू, बलराम सिंह,विनय सिंह, रजनीश पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button