नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी,भारत अकेला सबसे मजबूत रूप से खड़ा है :जेपी नड्डा

महाजनसंपर्क अभियान के तहत गिरिडीह में अंतरराष्ट्रीय सरोद वादक मोर मुकुट केडिया और मनोज को उनके आवास पर किया सम्मानित

न्यूजरूम:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पूरी दुनिया मोदी की प्रशंसा कर रही है, विश्व में प्रधानमंत्री और भारत का डंका बज रहा है परंतु कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेसी मोदी का विरोध करते करते भारत का विरोध करने लगे हैं। कांग्रेस की बौखलाहट से कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला, हम विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए एक नई कहानी लिखेंगे। श्री नड्डा गुरुवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

श्री नड्डा ने कहा कि आज भारत की आज भारत की बदलती तस्वीर और तकदीर का नेतृत्व करने वाले कोई नहीं वे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। कितनी खुशी होती है जब प्रधानमंत्री बोलते हैं तो दुनिया सुनती है। यह कहा जाता है कि जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। कल का दिन ऐतिहासिक दिन था। जब 21 जून को 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अपनी संस्कृति से जु़ड़ा, अपनी विधा योगा का नेतृत्व किया। भारत की विधा, भारत की संस्कृति से जुड़ा योग को दुनिया में प्रसारित करने का काम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने और उसका नेतृत्व करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री दुनिया के टॉप सीईओ के साथ मिल रहे हैं तो नोबेल पुरस्कार विजेता पॉल रोमर ने कहा कि आज मैं मोदी जी से मिला हूं और मैंने जाना कि किस तरह से मोदी जी ने आधार को भारत के विकास का आधार बना दिया है। उसी तरह दुनिया के टॉप बिजनेसमैन एलन मस्क ने कहा कि मैं मोदी का प्रशंसक हूं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वहां के प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी आप बॉस हो। कोई ग्लोबल लीडर बताता है तो कोई मोदी को बदलाव लाने वाला इकलौता नेता। कोई इन्हें महान देशभक्त बताता है। यह नए भारत की बदलती तस्वीर है। परंतु दुख के साथ कहना पड़ता है कि हमारे कांग्रेस भाईयों को मोदी की प्रशंसा, देश की प्रशंसा भाती नहीं है। जब एक ओर दुनिया मोदी जी की प्रशंसा कर रही तो वहीं कांग्रेस के लोग मोदी जी को सांप, बिच्छू, अनपढ़, नीच, चाय बेचने वाला की संज्ञा दे रहे हैं। परंतु कांग्रेस को पता नहीं है कि ये जितने विषवमन करते हैं उतनी ही मोदी जी की छवि निखरकर सामने आती है और वे उतनी ही अधिक ऊर्जा से जनसेवा में जुटते हैं।

श्री नड्डा ने कहा कि आज दुनिया में आर्थिक मंदी है। अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक मंदी है। कोरोना की मार , यूक्रेन के युद्ध आदि से आर्थिक मंदी के हालात उत्पन्न हुए हैं। लेकिन इस आर्थिक मंदी में भी आर्थिक दृष्टि से अकेला सबसे मजबूत रूप से कोई देश खड़ा है तो भारत खड़ा है। दुनिया में आर्थिक दृष्टि से कोई आशा की किरण है तो वह भारत है। मोरगंस स्टेनली बोलते हैं कि भारती अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत है। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें पायदान पर थी, तो वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत की अर्थव्यवस्था, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। आज 884.8 बिलियन यूएस डॉलर का फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट भारत में हो रहा है। स्टील आज दुनिया में हम चौथे से दूसरे नंबर के स्टील मैन्युफैक्चर हो गए। आज हम जापान को पछाड़कर तीसरे नंबर की सबसे बड़ी ऑटो मोबाइल मार्केट भारत बन गई है। 2014 में 92 प्रतिशत मोबाइल भारत में चाइना और अन्य देशों से आता था, आज 97 प्रतिशत मोबाइल भारत में बनता है। अब एप्पल भी भारत में बनता है। यह बदलती तस्वीर है।

श्री नड्डा ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में देखे तो भारत में पिछले 9 सालों में 18 लाख करोड़ रुपए सिर्फ सड़क, हाईवेज रोडवेज, एयरवेज, और रेलवेज पर खर्च हुए हैं। इस साल हमारे यहां 9 सालों में जहां 54000 किलोमीटर की सड़क बनी, एनएच बने, वही मेट्रो रेल 616 किलोमीटर बने। 2014 में प्रतिदिन जहां 5.6 किलोमीटर रेल की पटरी बिछाई जाती थी आज 14.3 किलोमीटर प्रतिदिन बिछाई जा रही है। 2014 के पहले नेशनल हाईवे जहां प्रतिदिन 12 किलोमीटर बनते थे आज 29 किलोमीटर बन रहे हैं। इस पर 1लाख करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। 70 वर्ष के शासन के दौरान 74 एयरपोर्ट बने, तो वहीं मोदी जी की सरकार के महज 9 वर्षों के दौरान 74 एयरपोर्ट बने। ये भारत की बदलती तस्वीर है। 5G की बात करें तो यह सिर्फ एयर कनेक्टिविटी नहीं है बल्कि ग्रोथ, गुड गवर्नेंस, गुडविल, गारंटी टू डिलीवर, गरीब कल्याण के ये 5 जी मोदी जी के मंत्र के रूप में भाजपा सरकार ने आगे बढ़ाया है। मोदी जी ने गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित,दलित, महिला, युवा, किसान इन सभी की तकदीर बदलने का काम 9 वर्षों में किया है। पूरे देश में 80 करोड़ की जनता को 5 किलो अनाज मिल रहा है। झारखंड में 2 करोड़ 60 लाख लोगों को यह लाभ मिल रहा है। आईएमएफ कहता है कि भारत की गरीबी 22% से घटकर 10% से भी कम रह गई है। अति गरीबी 1% से भी कम हो गई है। आयुष्मान भारत का लाभ 50 करोड लोगों को यानी 40% आबादी को मिल रहा है। पीएम आवास के तहत पूरे देश में 4 करोड़ लोगों को ti झारखंड में 18 लाख लोगों को पक्के मकान मिले हैं। कांग्रेस शासन में कभी एक पंचायत में एक इंदिरा आवास आता था, आज मोदी जी ने 9 साल में 4 करोड़ पक्का मकान बना दिया। जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, जन धन योजना, कृषि योजना का लाभ पूरे देश को मिल रहा है। किसान सम्मान निधि के तहत देश में 10 करोड़ 78 लाख किसानों को तो झारखंड में 22 लाख किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।

श्री नड्डा ने कहा कि झारखंड के संदर्भ में विकास की बात करें तो पहले 2402 किलोमीटर सड़क थी आज 7791 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनी है। पिछले साल ही 16800 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का आदरणीय मोदी जी ने लोकार्पण और शिलान्यास किया है। देवघर में एम्स के निर्माण में जाने से लोगों को इलाज के लिए पटना और कोलकाता जाने की जरूरत नहीं है। दुख के साथ कहना पड़ता है कि जहां मोदी जी ने विकास की यात्रा को आगे बढ़ाया तो वहीं हेमंत सोरेन की सरकार ने हर तरीके से झारखंड को पीछे धकेलने का काम किया है। हेमंत सोरेन की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त है। झारखंड में तुष्टिकरण चरम पर है और प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कानून तोड़ने वालो का साथ राज्य सरकार दे रही है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार घोटालों को सरकार है। इतिहास का सबसे बड़ा जमीन घोटाला ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा’ की सरकार के दौरान हुआ है। शराब घोटाला इसी सरकार में हुआ है। जहां भी गैर भाजपा की सरकार है पता नहीं वहां शराब घोटाला का क्या चक्कर है। अवैध खनन को भी हेमंत सरकार में बढ़ावा मिला है। साहेबगंज बड़ा उदाहरण है। संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों के समर्थन में जेएमएम और कांग्रेस के लोग खड़े हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण देकर हेमंत सोरेन सरकार गैर राष्टवादी लोगों को पनपाने का काम कर रहे हैं।

संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठिए/रोहंगिया आदिवासी बेटियों/बहनों का शोषण कर रहे हैं और यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है। अंकिता सिंह और रुबिका पहाड़िया के मामले इसके उदाहरण हैं। सरकार आंख बंद करके बैठी हुई है। महादेव की बारात में व्यवधान उत्पन्न किया गया वह भी शर्मनाक है।

श्री नड्डा ने रामगढ़ में एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी को विपरीत परिस्थिति में भी जीताने के लिए जनता को साधुवाद दिया। इसके पूर्व उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, पारसनाथ की भूमि सहित झारखंड के तमाम महापुरुषों को नमन करते हुए अपना संबोधन प्रारंभ किया। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, आदित्य साहू, अन्नपूर्णा देवी,आशा लकड़ा, समीर उरांव अंगवस्त्र एवम स्मृति चिन्ह देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा का स्वागत किया।

*गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने ली भाजपा की सदस्यता*
आज झंडा मैदान के जनसभा मंच पर गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

वहीं जनसभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोडरमा के पूर्व सांसद स्व0 रीतलाल प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही प्रसिद्ध सरोद वादक मोर मुकुट केडिया बंधु के आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया।

*लोकसभा में झारखंड की सभी 14 सीट एनडीए की झोली में : दीपक प्रकाश*

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनियां का एक महत्वपूर्ण देश बन चुका है, सिरमौर बन चुका है। जहां सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने का केंद्र सरकार में काम किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर झारखंड अराजकता के दौर से जूझ रहा है चाहे कानून व्यवस्था का सवाल हो, भ्रष्टाचार का सवाल हो, खनिज संपदा की तस्करी का सवाल हो, लव जिहाद के माध्यम से यहां बांग्लादेशी घुसपैठियों की एक बड़ी समस्या खड़ी हुई है।

श्री प्रकाश ने झारखंड की जनता, कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि लोकसभा में राज्य की 14 में से सभी 14 सीट भाजपा और एनडीए के पक्ष में कमल खिलाकर पार्टी की झोली में डालकर पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम झारखंड की जनता करेगी। 2024 में जब विधानसभा के चुनाव होंगे तो रांची में भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा लगातार मोदी सरकार की उपलब्धियों को और हेमंत सरकार की नाकामियों को प्रदेश में घूम घूम कर लोगों के समक्ष रखने का काम कर रही है। लगातार पार्टी संघर्ष कर रही है। यह संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा। 2024 में केंद्र के साथ झारखंड में भी भाजपा की सरकार बननी तय है।

*सिर्फ भाजपा ही कर सकती है झारखंड और झारखंड वासियों की चिंता: बाबूलाल मरांडी*

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा के एक एक नेता और कार्यकर्ता के दिलों में झारखंड बसता है। झारखंड और झारखंड वासियों के लिए जो चिंता भारतीय जनता पार्टी करेगी वह कोई दल नहीं कर सकता। प्रारंभिक काल से ही देखें तो अलग राज्य की मांग को भारतीय जनता पार्टी ने ही पूरा किया और अलग राज्य बनने के बाद भी विकास की जो गाथा है चाहे वह सड़क हो, बिजली हो, गरीबों का घर हो, मुफ्त अनाज की बात हो नरेंद्र मोदी सरकार के कारण ही संभव हो पा रहा है। जब जब देश और प्रदेश में यूपीए गठबंधन की सरकार बनी है विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ जाता है, ये लोग सिर्फ लूटने में लग जाते हैं। झारखंड की हालत आज क्या है। चाहे नदी का बालू हो, पत्थर हो, कोयला हो या फिर किसी का जमीन हो, फर्जी कागजात बनाकर जमीन तक को भी लूटा जा रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। राज्य के व्यापारी राज्य छोड़कर भागने को विवश हैं । अपराधियों द्वारा उन्हें फोन पर, व्हाट्सएप पर रंगदारी की धमकी मिल रही है। डीजीपी और एसपी को फोन करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसलिए जरूरत है देश और राज्य में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनाने की। झारखंड में भी बीजेपी के नेतृत्व में जब सरकार बनेगी तभी अमन-चैन स्थापित होगा और राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। 30 मई से लेकर 30 जून तक महासंपर्क अभियान के तहत हमें सभी घर तक पहुंच कर इसी बातों को बतानी है।

*हेमंत सोरेन सरकार से गंदी और निकम्मी सरकार आज तक नहीं देखा : रघुवर दास*

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पिछले 9 वर्ष में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के तहत जो काम हुए हैं वह एक बदलते भारत की नई गाथा है। मोदी जी के नेतृत्व में झारखंड में डबल इंजन की सरकार में भगवान बिरसा की इसी धरती पर दुनिया का सबसे बड़ा हेल्थ इंश्योरेंस आयुष्मान भारत लॉन्च किया गया। जिसमें झारखंड के 68 लाख परिवार में 57 लाख परिवार को कवर करने का काम किया गया। 2014 के पहले झारखंड में 3 मेडिकल कॉलेज थे, 5 साल के अंदर पांच मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ। भाजपा ने 30 लाख घरों में बिजली पहुंचाने का काम किया। 5 साल में 22865 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया। 18 साल से विधानसभा भवन से वंचित झारखंड को ऐतिहासिक विधानसभा और हाईकोर्ट भवन देने का काम डबल इंजन की सरकार ने किया। पतरातू में 4000 मेगावाट बिजली उत्पादन का काम इस निकम्मी और निष्क्रिय सरकार के कारण आज भी अधूरा है। 9 साल की भाजपा जिस प्रकार रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे है, हेमंत सोरेन सरकार का लेखा-जोखा देखा जाए तो इतनी गंदी और निकम्मी सरकार आज तक नहीं देखी गई। भ्रष्टाचार विकराल रूप धारण किए हुए है। नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। महिलाओं की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। आदिवासियों बच्चियों को बांग्लादेशी जिहादी मानसिकता के लोग 50-50 टुकड़े कर रहे हैं। पूर्वज प्रार्थना करते थे कि अंधेरे से प्रकाश की ओर ले चलो परंतु हेमंत सोरेन सरकार प्रकाश से अंधेरे की ओर ले जाने का काम कर रही है। इस भीषण गर्मी में 12 घंटे तक बिजली काटी जा रही है। पोषण सखी को हटाने का काम किया गया। 5 लाख प्रति वर्ष नौकरी के नाम पर युवाओं को छला गया। हमारी सरकार 2017 में नियुक्ति की जो प्रक्रिया प्रारंभ की थी, उसी के तहत हेमंत सरकार युवाओं को नौकरी देने का काम कर रही है। 3 साल तक अटकाने, लटकाने का काम निकम्मी सरकार ने किया है। नौजवान, महिला, किसान विरोधी सरकार को 2024 के लोकसभा में कांग्रेस, JMM , राजद को एक भी सीट झारखंड से नहीं जीतने देना है।

सभा को समीर उरांव,रविंद्र राय,रविंद्र पांडेय,नीरा यादव,आशा लकड़ा,ढुल्लू महतो,जेपी पटेल,अपर्णा सेन गुप्ता,केदार हाजरा,प्रणव वर्मा लक्ष्मण स्वर्णकार लक्ष्मण सिंह,नागेंद्र महतो , भरत यादव ने भी संबोधित किया।

*रांची एयरपोर्ट पर स्वागत* जेपी नड्डा जी का रांची एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय,प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, सांसद संजय सेठ,विधायक सीपी सिंह,समरी लाल,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान,हेमंत दास,सूर्यमणि सिंह शामिल थे।

*जेपी नड्डा जी का सभा स्थल पर स्वागत*
जेपी नड्डा जी का सभा स्थल पर स्वागत करने वालों में सुरेश साव, अशोक उपाध्याय, चुन्नुकांत , नुनुलाल मरांडी,यदुनंदन पाठक,विनय शर्मा,दिनेश यादव,सुनील अग्रवाल ,प्रशांत जायसवाल,प्रकाश सेठ,सुनील पासवान,कामेश्वर पासवान,सिकेंद्र हेंब्रम,श्याम प्रसाद,संदीप डगैच ,सुभाष सिन्हा,पूनम प्रकाश,रंजित राय,दिलीप वर्मा,राजेश पोद्दार,रणबहादुर पासवान,रंजित मरांडी,संगीता सेठ, छोटू खान,विभाकर पांडेय,पूनम वर्णवाल,रामावतार प्रसाद,रंजित वर्णवाल शामिल थे।

*मंच पर ये नेता थे उपस्थित* दीपक प्रकाश,बाबूलाल मरांडी,रघुवर दास,आशा लकड़ा,समीर उरांव,अन्नपूर्णा देवी,लक्ष्मीकांत वाजपेई,नागेंद्र त्रिपाठी,कर्मवीर सिंह,आदित्य साहू,बिरंची नारायण,राकेश प्रसाद,प्रणव वर्मा, रवींद्र कुमार राय, रवींद्र कुमार पांडेय,केदार हाजरा,ढुल्लू महतो,नीरा यादव,मुनिया देवी,छोटेलाल यादव,महादेव दुबे,नितेश चंद्रवंशी, भरत यादव,ज्ञानरंजन सिन्हा,अशोक यादव,चंद्र मोहन प्रसाद,लक्ष्मण स्वर्णकार,निर्भय शाहाबादी,नागेंद्र महतो,योगेश्वर महतो बाटुल,लक्ष्मण प्रसाद सिंह, प्रदीप साहू,विक्रम पांडेय,अमित तिवारी, विकास प्रीतम उपस्थित थे।

*श्री नड्डा को सभा के बाद इन नेताओं ने किया विदा*
गिरिडीह हवाई अड्डा पर दीपक प्रकाश,बाबूलाल मरांडी,रघुवर दास,आशा लकड़ा,समीर उरांव,अन्नपूर्णा देवी,लक्ष्मीकांत वाजपेई,नागेंद्र त्रिपाठी,कर्मवीर सिंह,आदित्य साहू, बिरंची नारायण,राकेश प्रसाद,प्रणव वर्मा, रवींद्र कुमार राय, रवींद्र कुमार पांडेय,केदार हाजरा,ढुल्लू महतो,नीरा यादव,मुनिया देवी,छोटेलाल यादव,महादेव दुबे,निर्भय शाहबादी,मुकेश जालान,पवन साव,अर्जुन वर्मा,मथुरा प्रसाद ने विदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button