नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

भाजपा ने अपने शासनकाल में 900 करोड़ सिर्फ मेला लगाने में खर्च किया है:रामेश्वर उरांव

रांची:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ0 रामेश्वर उरांव आज से दो दिवसीय सिमडेगा जिले के दौरे पर है,उनके साथ सदस्यता अभियान प्रभारी सह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे भी मौजूद थे।रांची से सिमडेगा जाने के क्रम में बसिया पहुंचने पर गुमला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोशन बरूवा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया। वहीं सिमडेगा पहुंचने पर विधायक भूषण बाड़ा और नमन विक्सन कोंगाड़ी और जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी की सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने कहा कि सही मायने में विकास का काम राज्य में कांग्रेस गठबंधन की सरकार कर रही है। भाजपा की ओर से यह भले ही सबका साथ-सबका विकास का दावा किया जाता है, लेकिन यह मात्र स्लोगन भर बन रह गया, असली विकास का काम कांग्रेस गठबंधन सरकार कर रही है। राज्य में स्कूल जाने वाले हर बच्चे को साईकिल और किताब उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में निवेश तभी आकर्षित होगा, जब यहां मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो, सड़क, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में 900 करोड़ रूपये सिर्फ मेला लगाने में खर्च कर दिया जाता था, इससे लोगों का विकास नहीं हो सकता, सर्वांगीण विकास के लिए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि साधन सीमित है, लेकिन जरूरत आपार है, इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत आगे बढ़े सरकार सभी वायदे को पूरा करने और विकास योजनाओं को अमली जामा पहनाने में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा 15-20 दिनों के अंदर सरकार सभी को ₹10 में वस्त्र देने के लिए साड़ी,धोती,लूंगी योजना लागू करने जा रही है,किसानों को समर्थन मूल्य देने के लिए हम नाबार्ड से 500 करोड़ रुपए कर्ज भी ले रहे हैं ताकि झारखंड के लोगों को खाना, कपड़ा, आवास, किसानों को एमएसपी, पेंशन और राशन मुहैया करा सके।
पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि गांधी जी के समय से ही चंदा लेकर कांग्रेस कासदस्य बनाये जाने की परंपरा रही है। गांधी जी चादर बिदाकर चंदा एकत्रित करते थे, उस वक्त अंग्रेजी शासन का भी भय था, इसके बावजूद लोग बढ़चढ़कर कांग्रेस का सदस्य बनते थे। आज भी यह परंपरा कायम है, कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने के लिए पांच रूपये की सहयोग राशि की जरूरत होती है, इस राशि को देखकर लोग पार्टी का सदस्य बनते है, तो इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। मंदिर में लोग भगवान को चढ़ावा चढ़ाते हैं यह उनकी विश्वास का प्रतीक है उसी प्रकार ₹5 देकर कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनना पार्टी के प्रति उनका विश्वास को प्रदर्शित करेगा उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सदस्यता अभियान बाधित रही,लेकिन अब फिर से इस अभियान को जोर-शोर से चलाना है।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने कहा कि राज्य में 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने निर्धारित की है। सदस्यताअभियान में महिलाओं, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और युवाओं समेत हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहा कि सिमडेगा जिले के दोनों कांग्रेस विधायकों ने बड़े-बड़े दिग्गज को हरा कर चुनाव में जीत हासिल की है। इन्हें यदि बदनाम करने की कोशिश की जाती है, तो पार्टी कार्यकर्त्ताओं की ओर से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए
विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि सिमडेगा जिला मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है, क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज बनने सेयहां के लोगों को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग बाहर पढ़ने के लिए जाते है, लेकिन हॉकी के क्षेत्र में इस धरती ने झारखंड और देश को कई ओलंपिक खिलाड़ी देने का काम किया है आज भी सिमडेगा की खिलाड़ी टोक्यो में अपनी प्रतिभा का कमाल दिखा रही है
विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि जिले के पार्टी कार्यकर्त्ता संगठन के हर कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते आये है। पिछले दिनों आउटरीच अभियान में पार्टी के कोरोना योद्धा घर-घर जाकर आंकड़ा एकत्रित करने का काम किया और अब सदस्यता अभियान में भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रह रहे है।बैठक की अध्यक्षता सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनूप केसरी ने की। बैठक में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों में मुख्य रूप से डेविड तिर्की,देवनीस खलखो,फ्रांसिस विलुणग, वीरेन तिर्की, अजीत लकड़ा, डीडी सिंह, जॉनसन मिज, समी आलम,विशाल तिर्की,रोशन लाल प्रसाद,नमिता बा, सीता सीता एक्का उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button