नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

भाजपा को जिताना है,झारखंड को बचाना है: हिमंत विश्व सरमा

23अगस्त की युवा आक्रोश रैली में दिखाएं भाजपा का विराट रूप:बाबूलाल मरांडी

रांची:राजधानी रांची के हरमू स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में आज भाजपा झारखंड के सभी 515मंडल अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारी,जिला अध्यक्ष,जिला प्रभारी,सहित नव नियुक्त प्रमंडल प्रभारी और विधानसभा प्रभारी गण भी शामिल हुए।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू एवम मनोज सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने किया। मंचस्थ पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवम मोमेंटो देकर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,बालमुकुंद सहाय,आरती कुजूर, अशोक भगत,विकास प्रीतम ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री एवम विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा ने हेमंत सरकार पर अपने अंदाज पर फिर हमला बोला।
सरमा ने कहा कि ठगबंधन सरकार की अब कोई क्रेडिबिलिटी नही बची। भाजपा ने अलग झारखंड बनाया है ,तो बचाने की भी जिम्मेवारी भी हमारी है। भाजपा झारखंड को लूटते, बर्बाद होते नही देख सकती।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के झारखंड की जनता ने भाजपा को दिल से समर्थन दिया है। 9लोकसभा सीट पर एन डी ए की जीत हुई,एक सीट पार्टी बहुत कम मार्जिन से हारी है। 53 विधानसभा क्षेत्र में एन डी ए आगे रहा है।उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति से इंडी एलायंस ने 5 सीट जीता है। यह जनसमर्थन की जीत नही बल्कि तुष्टिकरण की जीत है।भाजपा जनता को तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्ति दिलाने केलिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि झारखंड आज निर्णायक मोड़ पर है। बदलते डेमोग्राफी से आने वाले दिनों में राज्य तबाह हो जायेगा। सत्ता केलिए इंडी एलायंस ने घुसपैठियों के हाथों में सब कुछ सौंप दिया है।

उन्होंने कहा कि कि 5साल पहले से जनता को धोखा देकर सत्ता में आई हेमंत सरकार एकबार फिर से जनता को दिग्भ्रमित करने में जुटी है।आनन फानन में योजनाओं की घोषणा कर रही।लेकिन हेमंत सोरेन यह नहीं बता पा रहे कि उनकी पिछले 5साल में कौन सी योजना धरातल पर उतरी।

कहा कि जनता को पता है कि हेमंत सरकार के खाने के दांत और दिखाने के अलग अलग हैं।

कहा कि भाजपा ने पहले भी राज्य में अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है और भाजपा नेतृत्व की नई सरकार मईयां योजना से भी अच्छी योजना लाकर बहन बेटियों की उन्नति सुनिश्चित करेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य को चौतरफा लूटा और बर्बाद किया है। लेकिन अब इसे बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ चुका है। जनता तैयार बैठी है।हमे दरवाजे दरवाजे दस्तक देने की जरूरत है। नाकामियों ,विफलताओं के भार से यह सरकार दब चुकी है।

उन्होंने कहा कि हमें 2024में नेता प्रतिपक्ष नही बल्कि नेता सदन चुनना है।

उन्होंने मंडल अध्यक्षों से संकल्प को सिद्धि में बदलने केलिए कमर कसने का आहवान किया।

केंद्रीय मंत्री एवम झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल रूप से बैठक को संबोधित किया।

श्री चौहान ने कहा कि झामुमो अब झारखंड मिटाव मोर्चा बन चुका है। इंडी एलायंस ने झारखंड की अस्मिता ही दांव पर लगा दी है।

उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि अब भाजपा केलिए नही राज्य को बचाने केलिए हेमंत सरकार को हटाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने बड़े अरमान से अलग झारखंड का गठन किया । आज अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें साक्षी मानकर हम संकल्प लें। हमे विजय श्री का वरण करना है।

उन्होंने कहा कि 23अगस्त की युवा आक्रोश रैली जन जन का आक्रोश बने,ऐसा प्रयास करना है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में संघर्ष का शंख पार्टी ने फूंक दिया है। चुनाव के नगाड़े भी बजेंगे।

उन्होंने मंडल अध्यक्षों से बूथ जीता ,चुनाव जीता मंत्र को सिद्ध करने का आहवान किया।

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार अपनी नाकामियों विफलताओं से घिर चुकी है। अभिमन्यु जैसी युवा शक्ति को प्रताड़ित किया है।अब अर्जुन को गांडीव उठाने का समय आ चुका है।
उन्होंने कहा कि युवा आक्रोश रैली में पार्टी का विराट रूप रांची की सड़कों पर दिखेगा।

उन्होंने कहा कि ठगबंधन सरकार ने ठगने का रिकॉर्ड बनाया है। युवा हिसाब मांगने मुख्यमंत्री आवास जा रहे।राज्य की युवा शक्ति अपना हक मांगने आ रही।5लाख प्रतिवर्ष नौकरी,बेरोजगारी भत्ता ,नियोजन नीति का हिसाब मांगने आ रही।

कहा कि हेमंत सरकार से आदिवासी,दलित,पिछड़े, किसान ,महिला,सभी अपने अपने हक का हिसाब मांग रहे।और यह सरकार भाग रही।

उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना,ग्रीन कार्ड योजना सब धोखा है।

कहा कि मईया योजना धोखा योजना का सिरमौर है।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा एन डी ए के विधायकों ने राज्य के सर्वोच्च पंचायत में राज्य सरकार के नाकामियों को ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ उजागर किया है। 24घंटे में ही राज्य सरकार बैक फूट में चली गई।सरकार निरुत्तर है।
कहा कि भाजपा जन भावनाओं के साथ खड़ी है।

कहा कि आज राज्य नाकामियों और निराशा से भर चुका है।राज्य की पहचान प्रतिदिन होती 5 हत्याएं,5 बलात्कार के रूप में बन गई है। माटी रोटी और बेटी की चिंता राज्य वासियों को चिंतित कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज राज्य में हर स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार से बार बार जनता को अवगत कराना है।

कहा कि सदन के संघर्ष को हमे सड़क पर भी दिखाना है।और 23 अगस्त को यह झारखंड की सड़कों पर दिखेगा।

उन्होंने मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि किसी भी हालत में हेमंत सरकार को वापस नहीं लौटने देने का संकल्प लें।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा कि आगामी 25अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 113 वें एपिसोड को हर बूथ पर जनता के साथ पूरी बूथ कमेटी सुनना सुनिश्चित करें।

श्री सिंह ने भाजपा की सांगठनिक संरचना में 6प्रमंडल घोषित करते हुए प्रमंडल प्रभारी के नामों की घोषणा की।

संथाल परगना के प्रभारी बालमुकुंद सहाय बनाए गए जबकि धनबाद प्रमंडल के डॉ प्रदीप वर्मा,हजारीबाग के मनोज कुमार सिंह,कोल्हान के आदित्य साहू,हजारीबाग के गणेश मिश्र और पलामू प्रमंडल के विकास प्रीतम प्रभारी बनाए गए ।

बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,सहित प्रदेश पदाधिकारी गण,मोर्चों के अध्यक्ष गण ,जिला प्रभारी,जिलाध्यक्ष गण,एवम मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button