नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडराजनीति

बजट भाषण में हंगामा: भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो मार्शल आउट

रांची:झारखंड विधान सभा बजट सत्र में आज वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने जहां राज्य का बजट पेश किया उसी दौरान भाजपा विधायकों ने समानांतर सभा आयोजित किया जिसमें सदन के वरिष्ठ भाजपा सदस्य नील कंठ सिंह मुंडा ने बजट पढ़ना और सी पी सिंह ने अध्यक्षता शुरू की। हो हल्ला के बीच भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो ( सिंदरी) को मार्शल आउट किया गया।

श्री महतो ने दूरभाष पर कहा झारखंड सरकार की आदिवासी मूलवासी और युवा विरोधी नीतियों और उनके रोजगार छीनने वाली नीतियों के विरोध में हम अपना विरोध जता रहे थे लेकिन सरकार ने तानाशाही रवैया अख्तियार करते हुए उन्हें मार्शल आउट कराया। श्री महतो ने कहा यह सरकार तानाशाही पर चल रही है। मैंने ऐसा कुछ भी असंसदीय व्यवहार नहीं किया जैसा कांग्रेस के विधायकों ने हिमाचल प्रदेश में वहां सत्र में महामहिम राज्यपाल के साथ किया।

मूलवासियों के हितों की रक्षा और उनके जीवन निर्वाह हेतु नियोजन की सुविधा

श्री महतो ने कहा उनकी पार्टी सड़क से सदन तक युवाओं और आदिवासी- मूलवासियों के हितों की रक्षा और उनके जीवन निर्वाह हेतु नियोजन की सुविधा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। आज सभी विधायक भगवा टी शर्ट अपने परिधान पर पहने हुए थे जिसपर उनका मुद्दा प्रिंटेड था। बजट की मुख्य बातें :
गुरुजी किचन योजना , जल पर ध्यान,कुपोषण के खिलाफ 500 करोड़,91 हज़ार 270 करोड़ का बजट, मनरेगा में मज़दूरों का मानदेय बढ़ाया जाएगा,रोजगार के लिए अनेक योजनाएं, पलायन रोकने पर फोकस , सभी को भोजन और न्याय,किसानों को कर्ज माफी के लिए 1200 करोड़ का प्रावधान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button