नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

26 अगस्त को होगी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यसमिति बैठक

कार्यसमिति में जनजाति संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेगी

रांची:भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक प्रदेश कार्यालय हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि 26 अगस्त को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक होना सुनिश्चित किया गया है।इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश ,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश,नेता विधायक दल बाबूलाल मराण्डी,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद समीर उराँव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति बैठक में जनजाति समाज की संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेगी।सभी कार्यकर्ता अपने अपने पारंपरिक वेश-भूषा के साथ बैठक में शामिल होंगे।बैठक में रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक,बिंदेश्वर उराँव,विजय मेलगंडी,अनु लकड़ा,राजेन्द्र मुंडा,रवि मुंडा,प्रेम बड़ाईक, नकुल तिर्की,भोगेन सोरेन,सुलेन गाड़ी,बिरसा मिंज,चंदन लोहरा, अर्जुन मुंडा,अरविंद उराँव,प्रदीप टोप्पो सहित कई उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button