नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

बंदी उरांव के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने भाजपा नेता डॉ अरूण उरांव के पिता बंदी उरांव
के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में परिवार को दुख सहने की हिम्मत दे। साथ ही उन्होंने बंदी उरांव जी को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्य कभी भुलाए नहीं जा सकते। राज्य, देश और समाज के प्रति समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा कि वे आईपीएस अधिकारी की नॉकरी छोड़कर राजनीति में आए और कई बार विधायक व एकीकृत बिहार में मंत्री रहे। बंदी बाबू सदैव जल,जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए प्रयत्नशील रहे। आदिवासियों के उत्थान के साथ साथ भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ गए।

साथ ही उन्होंने* रांची महानगर मीडिया प्रभारी कुमार निकेश के पिता के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार को इस दुःख की घड़ी में पीड़ा सहने को शक्ति दे। कुमार निकेश के पिता के अंतिम यात्रा में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू शामिल हुए। प्रदेश के पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button