नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपा करेगी आंदोलन: दीपक प्रकाश

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई सम्पन्न, बूथ स्तर पर मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

रांची:प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस मनाए जाने पर प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में यथाशिघ्र पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपा आंदोलन करेगी। पार्टी जिला परिषद चुनाव मजबूती से लड़ेगी। शत प्रतिशत वैक्सिनेसन कराने के लिए वैक्सिनेसन युक्त बूथ कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार की विफलता से जनता त्रस्त है। जनसमस्याओं को लेकर पार्टी आंदोलन करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न पदार्थ दिया गया किन्तु हेमन्त सरकार में गरीबों के अन्न पर भी लूट मची है।

जनजातीय समाज के लिए भाजपा ने किया सर्वाधिक कार्य: बाबूलाल मरांडी

बैठक को संबोधित करते हुए नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वंशवाद को आगे बढ़ाने वाली कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा के नाम को आगे बढ़ाने के बजाए परिवार के लोगों का नाम आगे बढ़ाया, जबकि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को यादगार बनाने हेतु वर्तमान प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने 15 नवम्बर को ही राज्य गठन का दर्जा दिया। एयरपोर्ट का नामांकरण बिरसा मुंडा के नाम से किया। भगवान बिरसा मुंडा के जयंती को प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निश्चय किया। केंद्र सरकार के फैसले से प्रदेश की जनता में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि पहली बार 8 जनजातीय सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया। केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान को लेकर अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

मजबूत बूथ समिति से मजबूत होगी भाजपा: धर्मपाल सिंह

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संगठन विस्तार को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया। उन्होंने विचारधारा को आगे बढ़ाने हेतु पार्टी पदाधिकारियों के बीच प्रशिक्षण वर्ग लगाने का भी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा लक्षित कार्यक्रमों को सफल बनाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करना है। 15 नवम्बर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस प्रत्येक बूथ पर सफलतापूर्वक मनाए जाने का भी दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही वैक्सिनेसन युक्त बूथ बनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने जिलाध्यक्षों को बूथ समितियों के पुनर्गठन, अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती पर 25 दिसंबर को सुशाशन दिवस, निर्धारित मानदंडों के तहत प्रशिक्षण पूरा करना व निर्धारित कार्यक्रम को पूरा करने का दिशा निर्देश दिया।

जनजाति समाज हुआ गौरवान्वित: समीर उरांव

बैठक को संबोधित करते हुए एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा बिरसा मुंडा के जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाने के निर्णय से जनजाति समाज के लोग गौरवान्वित महशुश कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में जो जनजाति समाज के स्वतंत्रता सेनानी रहे उन्हें पहली बार इस प्रकार से सम्मानित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत वैसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दिया जाएगा। गौरव दिवस झारखंड के लिए विशेष गौरव का विषय है।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्यय और अटल बिहारी बाजपेयी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित व संयुक्त रूप से वंदे मातरम गीत गाकर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक की शुरुवात की।बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने किया। बैठक के दौरान मंचस्थ पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा सेन गुप्ता ने अंगवस्त्र एवम पुष्प देकर सम्मानित किया।बैठक में प्रदेश के पदाधिकारीगण, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी भी मौजूद थें।बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने प्रेस वार्ता कर बैठक के संबंध में जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button