नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

100 करोड़ टीकाकरण पर भाजपा मनाएगी जश्न:दीपक प्रकाश

रांची:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में आज प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों,जिलाध्यक्षों एवम ज़िला प्रभारियों की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में पार्टी के सांगठनिक विस्तार,सेवा समर्पण अभियान के अलावा पार्टी के आंदोलनात्मक कार्यक्रमो की समीक्षा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों जिलाध्यक्षों एवम ज़िला प्रभारियों को कार्यक्रमो को सफल बनाने केलिये बधाई एवम शुभकामनाएं दी। श्री प्रकाश ने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का बैठक में परिचय भी कराया। बैठक को संबोधित श्री प्रकाश ने कहा कि आनेवाले समय मे पार्टी को सांगठनिक विस्तार एवम मजबूती के साथ केंद्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाना है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश मे विश्व का सबसे सस्ता और स्वदेशी टीकाकरण अभियान प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। देश भर में अबतक 95करोड़ 89लाख 78हजार 49 लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है जबकि 68करोड़ 65लाख 80हजार570 लोग कम से कम एक डोज ले चुके हैं,27करोड़23लाख 97हजार479 लोगों को वैक्सीन की दोनो डोज लग चुकी है। उन्होंने कहा कि दशहरा तक देश मे 100 करोड़ टीकाकरण पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भारत केलिये गौरवशाली क्षण होगा। जिसे पार्टी के कार्यकर्ता खुशियां मनाकर मोदी जी को बधाई एवम शुभकामनाएं देंगे।
उन्होंने कहा कि यह मोदी जी का करिश्माई नेतृत्व ही है जहां बड़ा से बड़ा अभियान सफल होता जा रहा। उन्होंने टीकाकरण अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के बहुमूल्य योगदान की सराहना की।

जनमुद्दों को लेकर पार्टी आंदोलन तेज करेगी…..बाबूलाल मरांडी

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा विधायकदल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार बेलगाम हो चुकी है। इस सरकार में न लोकलाज का भय है न नियम कानूनों का। यह मनमानी सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है। विकास कार्यक्रमों से इसका कुछ भी लेना देना नही। मंत्री से संतरी तक को लूट की छूट मिली हुई है। उन्होंने कहा कि अब हमें राज्य सरकार के खिलाफ आन्दोलनं को और तेज एवम धारदार करने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से अपने अपने ज़िलों में स्थानीय एवम जमीनी बुनियादी समस्याओं को लेकर आन्दोलनं करने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा से जनता की उम्मीदें हैं। पार्टी को आदिवासी विरोधी,दलित विरोधी और जन विरोधी सरकार के खिलाफ जनाक्रोश को आवाज देनी है।

सशक्त बूथ,सशक्त भाजपा….नागेंद्र

पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यविस्तार एवम सांगठनिक मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती मजबूत भाजपा की जरूरत है। उन्होंने पार्टी के 7 सांगठनिक कार्यक्रमो के माध्यम से जन जन तक पहुचने का आह्वान किया।

क्वालिटी एवम क्वांटिटी दोनो महत्वपूर्ण…. धर्मपाल

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सांगठनिक विस्तार में क्वालिटी और क्वांटिटी का समन्वय भी आवश्यक है। पार्टी ने सर्व ग्राह्य,सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी भाजपा को धरातल पर उतारा है। भाजपा सभी वर्ग,जाति, समाज धर्म सम्प्रदाय का प्रतिनिधित्व करती है। आज जनता इसे नजदीक से महसूस करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता जनमुद्दों के समाधान की धुरी बने।हर कार्यकर्ता पार्टी की आवाज बने। उन्होंने बूथ समिति,शक्ति केंद्र संरचना सहित अन्य सांगठनिक कार्यक्रमो केलिये आवश्यक निर्देश दिए। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने,धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने किया। वंदेमातरम गान राजश्री जयंती ने किया।

बैठक के पूर्व महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

मंचस्थ पदाधिकारियों का स्वागत प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुन्द सहाय, एवम अपर्णा सेन गुप्ता ने किया।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी जी का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ देकर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button