नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

9 जून को भाजपा मनाएगी उत्सव, मोदी सरकार के शपथ ग्रहण पर सभी मंडलों में होगा भव्य आयोजन

रांची:नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एन डीए सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी अंतिम चरण में है। पूरे देश से नव निर्वाचित सांसद गण दिल्ली पहुंच रहे हैं। साथ ही सभी प्रदेशों से पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष ,जिलों के अध्यक्ष,प्रभारी, लोकसभा ,विधानसभा क्षेत्र के संयोजक,प्रभारी सहित हजारों कार्यकर्ता 9 जून को तीसरी बार मोदी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे।

इधर प्रदेश भाजपा ने झारखंड के सभी सांगठनिक मंडलों में शपथ ग्रहण के अवसर पर उत्सव मनाने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सभी मंडलों में आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता ने एन डी ए के पक्ष में जनादेश दिया है। कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया था जो साकार हो रहा है।

कहा कि प्रदेश से भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भ्रष्ट , निकम्मी और तुष्टिकरण में आकंठ डूबी ठगबंधन सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। जनता विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button