नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

भाजपा कार्यकर्ता कोविड महामारी के दौर में अंतिम सांस बनकर जनता की सेवा की है :दीपक प्रकाश

रांची: भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला की प्रथम कार्यसमिति बैठक के. के. गुप्ता की अध्यक्षता में गामा सिंह स्मृति सभागार रातू रोड रांची महानगर कार्यालय में संपन्न हुई l

इस अवसर पर दीपक प्रकाश ने कहा कि राँची महानगर के कार्यकर्ता मरीजो के घरो में जाकर ऑक्सीजन सिलिंडर पहुँचाया। संगठन के सभी कार्य राँची महानगर ने बखूबी किया है जो पुरे प्रदेश के लिये आईना है।लगातार रक्तदान कर महानगर कार्यकर्ताओ ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में झारखण्ड सरकार की व्यवस्था की पोल खुल गयी यदि भाजपा कार्यकर्ता समय रहते सेवा कार्य शुरू नहीं करते तो स्थिति और भयावह होती। इस अवसर पर उपस्थित माननीय रांची विधायक सी पी सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है । आज भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के दम पर ही दुनिया की सबसे बड़ी और बेहतरीन पार्टी बनी है । इस विशेष अवसर पर मौजूद हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके कर्तव्यों का फिर से स्मृति कराया और कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए समर्पित होने की प्रेरणा दी ।

भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर की प्रथम कार्यसमिति बैठक दौरान रांची महानगर के प्रभारी मनोज सिंह ने वृत्त लिया इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे रांची महानगर अध्यक्ष के. के. गुप्ता में अब तक के किए गए कार्यों एवं कार्यक्रमों का रिपोर्ट पेश किया ।के.के.गुप्ता ने बताया कि कोविड काल में भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर ने अब तक ढाई सौ से ऊपर कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक किया है । गुप्ता ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान महामारी के दौर में भी रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए जनता को हर एक प्रकार से सुविधा उपलब्ध कराने की चेष्टा की है चाहे वह राशन पहुंचाना हो, या खाने की व्यवस्था करना, दवाइयों की उपलब्धता, ऑक्सीजन आपूर्ति, वृक्षारोपण,बृहत रक्तदान कार्यक्रम,पानी की व्यवस्था या फिर जरूरतमंदों की हर एक छोटी आवश्यकता को रांची के कार्यकर्ताओं ने दिन रात 24 घंटे लग पूरा करने का प्रयास किया है और आगे भी रांची महानगर जिला के कार्यकर्ता पार्टी द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।

इस विशेष अवसर पर मुख्य रूप से आशा लाकड़ा, मनोज सिंह ,सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान ,संजीव विजयवर्गीय ,परमा सिंह, मनोज मिश्रा,निर्भय सिंह,सूर्यमणि सिंह,सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक अशोक बड़ाइक,वरुण साहू ,बलराम सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल ,बसंत दास ,ललिता ओझा, गुड्डू सिंह,रौशन शर्मा,अनीता वर्मा,रोमित नारायण सिंह ,रितंकर दत्ता, राहुल चौधरी ,गोपाल सोनी ,अरुण झा, वेदप्रकाश,जॉनी वॉकर खान ,राम लखन राम ,इंद्रजीत यादव ,मुनचुन राय ,ओम प्रकाश पांडे, विकास रवि ,पप्पू जायसवाल ,सोनू सिंह,विश्वजीत कुमार सिंह रजनीश पांडे ,अरविंद सिंह पिंटू आदि भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर शिवपुरी सहकारी समिति उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button