नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
देश-विदेशराजनीति

भाजयुमो प्रदेश भर में युवाओं के लिए चलाएगा चीयर्स फॉर इंडिया कार्यक्रम : किसलय तिवारी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रेस वार्ता को प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संपूर्ण देश में “चीयर्स फॉर इंडिया” बी लाइक एन ओलंपियन कार्यक्रम” की शुरुआत कर रहा है। देश में यह पहला राजनीतिक दल है जो इस प्रकार का कार्यक्रम प्रारंभ करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सभी स्थानों पर टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को चीयर्स करेंगे। साथ ही स्थानीय युवाओं को लेकर उनके बीच दौड़, पैदल, योगा, ध्यान, जल्दी उठना, पढ़ाई जैसी गतिविधियों द्वारा खेल के प्रति उत्साह और जोश का निर्माण हो इसके लिए प्रयास करेंगे ।उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अनेक स्थानों पर प्रतियोगात्मक रूप में खेल गतिविधियों का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश से भी तीन बेटियां ओलंपिक में भाग लेने जा रहे हैं जोकि झारखंड वासियों के लिए गर्व की बात है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता खिलाड़ियों के साथ-साथ इस देश के युवाओं को भी खेल के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे।

प्रेस वार्ता में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा,प्रदेश प्रवक्ता श्री रीतेश सिंह उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button