नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

11 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान

10 सितंबर को मशाल जुलूस निकालेगा झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा

विष्णुगढ़:झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा और झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय बैठक विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज मैदान में हुई, इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष दुलारचंद साव ने अध्यक्षता की और घनश्याम पाठक ने कार्यक्रम का संचालन किया। झारखंड आंदोलनकारी सह मोर्चा के प्रदेश संयोजक एंव राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव महमूद आलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

बैठक में महमूद आलम ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों ने जिन उम्मीदों के साथ अलग राज्य का सपना देखा था, वह पूरा नहीं हुआ है। राज्य में आज चारो तरफ भ्रष्टाचार, शोषण-दमन, अन्याय और अत्याचार का बोलबाला है। आंदोलनकारी उपेक्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को उठाने के लिए मोर्चा 11 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान करता है। इसके पूर्व 10 सितंबर की शाम मशाल जुलूस निकाला जाएगा और मोर्चा के सदस्य विष्णुगढ़ के सातमील मोड़ में चक्का जाम करेंगे।

इस बैठक में रवि सिंह, मेघलाल साव, गांगो महतो, दशरथ राय, इबरार अंसारी, रामकिशोर महतो, इशाक अंसारी, हेमलाल साव, करीमउद्दीन, गणेश प्रसाद, नुनू गोपाल, कामेश्वर पांडे, प्रेमचंद गुप्ता सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button