नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

राज्यपाल से मिले चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह

रांची : झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार से आज राजभवन में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह एवं सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात किया और पूजा आयोजन में आने के लिए आंमत्रित किया। इस अवसर पर राज्यपाल को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया की हर वर्ष भारतीय इस वर्ष में रांची के चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति भव्य रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

मौके पर पूजा समिति के सदस्यों ने राज्यपाल को मां दुर्गा की प्रतिमा एवं चुनरी भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें सपरिवार पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भाजपा झारखण्ड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री रमेश सिंह जी, ज.द.यु के प्रदेश महासचिव एवं छपरा के पूर्व विधायक श्री रणधीर सिंह, नि वर्त्तमान पार्षद श्री अशोक गुप्ता, नि वर्त्तमान पार्षद श्री दिलीप गुप्ता जी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button