नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

राज्यभर की रसोइयों ने मुख्यमंत्री आवास का किया घेराव

रांची:राज्यभर की रसोइयों ने मुख्यमंत्री आवास का किया घेराव,400 रुपए प्रतिदिन मानदेय लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को राज्यभर की लगभग 1 हजार से ज्यादा रसोइया रांची पहुंची। ये मोरहाबादी मैदान से कांके रोड स्थित CM आवास कूच कर रहीं हैं। नारेबाजी करते हुए ये मोरहाबादी मैदान से कतारबद्ध होकर निकल गई हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से इन्हें रोकने की तैयारी भी कर ली गई है। मोरहाबादी मैदान से कांके रोड तक हर चौक पुलिस की तैनाती के साथ घेराबंदी की गई है। इन्हें राजभवन स्थित जाकिर हुसैन पार्क तक जाने की अनुमति दी गई है।

झारखंड में भी केरल की तर्ज पर रसोइयों का मानदेय लागू किया जाए

अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर रांची पहुंचीं रसोइयों की मुख्य मांग है कि झारखंड में भी केरल की तर्ज पर रसोइयों का मानदेय लागू किया जाए। सभी रसोइया व संयोजिकाओं को 400 रुपए प्रतिदिन मजदूरी लागू किया जाए। रसोइया संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बताया कि पिछले 16 साल से रसोइया व संयोजिका सरकारी स्कूलों में रसोइया का काम कर रही हैं। रसोइया को आज भी मात्र 42 रुपए भुगतान किया जा रहा है। वहीं संयोजिका से मुफ्त में काम लिया जा रहा है। रसोइया संघ रसोइया के लिए न्यूनतम वेतन मान लागू करने की मांग कर रहे हैं।

5 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक काम पर वापस नहीं रखा गया है

इसके अलावा इनकी की मांग है कि काम से हटाए गए रसोइयों को वापस काम पर रखा जाए। इनका कहना है कि 2016 में तत्कालीन शिक्षा सचिव अराधना पटनायक ने सभी को वापस काम पर रखने का आदेश जारी किया था। इसके 5 साल बीत जाने के बाद भी इन्हें अभी तक काम पर वापस नहीं रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button