नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पार्टी में नहीं मिल रहा तवज्जो:भाजपा

नगर निकाय नही कराने के पीछे राज्य सरकार की मंशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना:अमर कुमार बाउरी

रांची:भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने राज्य सरकार पर चौतरफा हमला बोला। बाउरी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव नही कराने के पीछे राज्य सरकार की मंशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव लंबित हैं। विगत दिनों श्रीमती रोशनी खलखो की जनहित याचिका पर कोर्ट ने तीन हफ्ते के भीतर चुनाव कराने के निर्देश दिए थे लेकिन राज्य सरकार ने उल्टे ट्रिपल टेस्ट के बहाने समय पार करते हुए याचिका खारिज करने की अपील की।

कहा कि राज्य सरकार की मंशा साफ नही। ये सरकार नगर निकायों के माध्यम से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना चाहती है। सरकार को पता है कि बिना ट्रिपल टेस्ट के चुनाव नही कराए जा सकते। यह सरकार ट्रिपल टेस्ट कराने की दिशा में भी शांत बैठी है।पिछड़ा वर्ग आयोग भी पूरी तरह से गठित नही।

कहा कि राज्य सरकार अन्य संवैधानिक संस्थाओं का भी गठन नही कर रही ।सिर्फ गलत बयानी कर जनता को दिग्भ्रमित कर रही। सूचना आयुक्त के संबंध में भी गलत सूचनाएं दी जा रही।
आयोगों के गठन नहीं करने के पीछे भी भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की ही मंशा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाले रोज लोकतंत्र की हत्या करते हैं। इनका इतिहास पुराना है।चाहे आपातकाल हो या निकाय चुनावों को टालना,सब लोकतंत्र को कमजोर करने वाला कदम है।

उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने 30वर्षों से लंबित पंचायत चुनाव कराकर लोकतंत्र को मजबूत करते हुए जनभागीदारी सुनिश्चित कराई थी। रघुवर सरकार ने निकाय चुनाव संपन्न कराए थे।

उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी पार्टियां और नेता मोदी जी के खिलाफ एकजुट हो रहे। एक दूसरे को कंधा दे रहे।

जनता आगामी लोकसभा चुनाव में 14लोकसभा सीट एवम गांडेय सीट पर एन डी ए को जीत दिलाकर ठगबंधन को सबक सिखाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी राज्य सरकार की ओर से गलत शपथ पत्र दायर करने वाले ,भ्रम फैलाने वाले लोगो पर लगाम लगाएं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ऐसा कितना कर पाएंगे ये समय बताएगा क्योंकि उन्हें पार्टी में ज्यादा तवज्जो नहीं मिल रहा। लाइम लाइट में नही रखा जा रहा। अभी तो लाइम लाइट में पार्टी मैडम कल्पना सोरेन जी को रख रही।

प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष आरती कुजूर,प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ,सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button