![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2024/03/98cb6ffb-1479-4c52-b77f-4f67e8b220a4-780x461.jpg)
लोहरदगा:लोहरदगा के अंचल कर्मचारी रामा महतो को छह हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया है.सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, सरोज कुमार नामक व्यक्ति से राजस्व कर्मचारी ने म्यूटेशन के कागजात निकालने के लिए 6,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी. सरोज कुमार रिश्वत नहीं देना चाहते थे. इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में की.