धनबाद:झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद सौगातों की बारिश की । सोमवार को मुख्यमंत्री ने 129 करोड़ 30 लाख 29 हजार 63 रुपए की 133 योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 48 करोड़ 81 लाख 90 हजार 836 रुपए की 84 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने धनबाद जिले के बलियापुर हवाई पट्टी पर आयोजित झारखंड स्किल कॉन्क्लेव 2024 में युवाओं
जॉब ऑफर लेटर का वितरण किया और रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता बांटे।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपराह्न करीब 3 बजे बलियापुर
हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वह कार्यक्रम के मंच पर गए। उनके साथ झारखंड सरकार के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री इरफान अंसारी भी थे। जॉब ऑफर लेटर सह रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता वितरण समारोह में विधायक मथुरा प्रसाद महतो और पूर्णिमा नीरज सिंह भी मंच पर मौजूद थीं। बलियापुर हेलीपैड पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पवर्षा की। हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।
इन योजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री धनबाद नगर निगम की 44 करोड़ से अधिक की 83, ग्रामीण कार्य विभाग की 52.73 करोड़ की
20, पेयजल एवं स्वच्छता (यांत्रिक प्रमंडल) की 3.85 करोड़ की 10, झारखंड शिक्षा परियोजना की 9.93 करोड़ की 8, कल्याण विभाग की 1.29 करोड़ की 7, भवन प्रमंडल की 91 लाख की 3, पथ निर्माण विभाग की 5.50 करोड़ की एक एवं जेएसबीसीसीएल पीआईयू की 11 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास किया।
इन योजनाओं का किया उद्घाटन : झारखंड स्किल कॉन्क्लेव 2024 में के दौरान मुख्यमंत्री धनबाद नगर निगम की 46.27 करोड़ की 76, भवन प्रमंडल की 2.09 करोड़ की 7 और पेयजल एवं स्वच्छता (यांत्रिक) प्रमंडल की 44.93 लाख की एक योजना का उद्घाटन किया।