नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

सीएम हेमंत सोरेन ने किया ट्रांसपोर्ट नगर का उद्घाटन

ट्रांसपोर्ट के लिए पिन प्वाइंट बन गया ट्रांसपोर्ट नगर

रांची:राज्य गठन के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में व्यवसायियों के हितों को देखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर फेज 1 का शुभारंभ एवं फेज 2 का भूमि पूजन संपन्न हुआ। 40.68 एकड़ में फैला है, ट्रांसपोर्ट नगर। फेज टू का निर्माण 09 एकड़ से अधिक भूमि पर किया जाएगा।

क्षेत्र के विकास में ट्रांसपोर्ट नगर मिल का पत्थर साबित होगा

मुख्यमंत्री ने कहा सुसज्जित और व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर रांची को मिल गया। ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को यहां पर सुविधाएं मिलेंगी। यह तो शुरुआत हुआ है, आगे चलकर बढ़ती गतिविधि के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। राज्य सरकार इसमें नए आयाम जोड़ने का कार्य करेगी। आए दिन बड़े-बड़े वाहन गलियों और पतले रास्तों में जाते हैं, जिससे असुविधा होती है। अब इस जगह पर बड़े वाहनों के लिए व्यवस्था होगी, जिससे ना आम लोगों को और ना ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को दिक्कत होगी। क्षेत्र के विकास में ट्रांसपोर्ट नगर मिल का पत्थर साबित होगा। यहां देश के अलग-अलग कोने से सामानों को लाने और लेकर जाने की व्यवस्था होगी। अब यहां से छोटे वाहनों में सामान अपने गंतव्य यानी शहर की अंदर ले जाया जा सकेगा। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button