![झारक्राफ्ट कंबल खरीदारी में अनियमितता मामले की सीएम ने दिये जांच के आदेश](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/08/a7c194f6-35c8-40a3-9cd0-fd2ef40dc1ef.jpg)
रांची:-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारक्राफ्ट द्वारा कंबल की खरीदारी में बरती गई अनियमितता की जांच के मामले में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) से संबंधित जानकारी प्राप्त करने और झारक्राफ्ट के दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कारवाई प्रारंभ करने के लिए झारक्राफ्ट के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि झारक्राफ्ट के द्वारा हरियाणा के पानीपत से कंबल की खरीदारी की गई थी .