झारखंड
अवैध खदान में कराया जा रहा था कोयला खनन,चाल धंसने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
बोकारो// वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के लइयो 9 नंबर के पास CCL झारखंड उत्खनन परियोजना के बंद खदान में चाल (सुरंग का ऊपरी हिस्सा) धंसने से दंपती की मौत हो गई। दोनों अवैध रूप से 500 मीटर नीचे अवैध खदान में कोयला खनन कर रहे थे। इसी बीच चाल धंस गया। इसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात की है। सुबह दोनों का शव बाहर निकाला गया।मृतकों में लइयो के 9 नम्बर के रहने वाले अनिल रविदास और उसकी पत्नी अंजलि देवी शामिल हैं।