नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

नीट-यूजी परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ कांग्रेस ने किया शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी और रांची जिला एवं रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में नीट-यूजी-2024 परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ अल्बर्ट एक्का चौक, रांची में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे। पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा कहा कि प्रधानमंत्री जी अपनी चुप्पी तोड़कर अविलंब नीट यूजी परीक्षा को रद्द करें तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान जी अपना इस्तीफा दें।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी डायरेक्टर को हटाकर एनडीए सरकार मामले को लीपापोती करने में लगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।
देश में पिछले पांच सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हुई है। भारत जैसे युवा देश में केन्द्र की एनडीए सरकार युवाओं के भविष्य को अधंकारमय बनाने पर तुली हुई है। करोड़ों होनहार मेहनतकश छात्रों के साथ खिलवाड करना घोर नाइंसाफी है।

पेपर लीक का सबसे बड़ा कारण बीजेपी ने पूरे सिस्टम को अपनी गिरफ्त में कर रखा है। इसलिए इसके तार भाजपा शासित राज्यों से जुडे हुए हैं। जब तक सिस्टम दुरूस्त नहीं होगा पेपर लीक चलता रहेगा। लेकिन कांग्रेस पार्टी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। पेपर लीक मामले में देश के शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान को जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अविलंब इस्तीफा देना चाहिए और नीट की परीक्षा रदद करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा पर चर्चा करते रहते है पर पेपर लीक पर कुछ नहीं बोलते हैं। राहुल गांधी जी ने युवाओं के न्याय के लिए संघर्ष का संकल्प लिया है। कांग्रेस पार्टी छात्रों के सुन्दर भविष्य के लिए उनके हित में संघर्ष जारी रखेगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, अमरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, सोनाल शांति, बेलस तिर्की,शहबाज अहमद, बिनोद सिंह, ऐनुल हक, अजय सिंह, मदन मोहन मिश्रा,वसीम अकरम, खगेन्द्र महतो, जितेन्द्र त्रिवेदी, गौरव सिंह, विक्की ठाकुर, सदाब खान, साकेत कुमार, मोहित राज, विपुल सिंह,सोनू तुषार, समीर, रोहित पांडे, अमन, अब्दुल रहमान,सरदार उरांव सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button