नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
राजनीति

घोटाले के लिए सत्ता चाहती है कांग्रेस: दीपक प्रकाश

सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता से दूरी पचा नहीं पा रही है, इसलिए नेता अनाप सनाप बयान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा क्या कांग्रेस को घोटाले के लिए सत्ता सौंप दिया जाए? जीप खरीदी घोटाला, बोफर्स घोटाला, स्टाक मार्केट घोटाला, दूरसंचार घोटाला, यूरिया घोटाला, टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कामनवेल्थ घोटाला समेत 40 से ज्यादा बड़े घोटालों के लिए क्या कांग्रेस को सत्ता क्यों सौंप दिया जाए? उन्होंने कहा की जिस प्रकार बिन पानी मछली नहीं रह सकती ठीक उसी प्रकार कांग्रेस सत्ता से दूर नहीं रह सकती है।
कहा कि कांग्रेस साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए, विकास कार्यों पर कुठाराघात के लिए, सत्ता के आकंठ में डूबकर घोटाले के लिए सत्ता चाहती है जिसे देश की जनता समझ चुकी है।इसीलिये कांग्रेस को देश की सत्ता से बाहर कर दिया है।

देश के विकास पथ पर मोदी जी ने एक नई लकीर खींची

श्री प्रकाश ने कहा कि जनता कांग्रेस के नीति से ऊबकर भाजपा को देश संभालने का मौका दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास और सुशासन के कार्यों के साथ आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार ने कोरोना जैसे त्रासदी के बावजूद बेहतर कार्य किया है। राष्ट्र की सुरक्षा से लेकर एक एक गरीब व्यक्ति के जीवन को बेहतर करने हेतु कई कार्य किया है। देश विज्ञान, शिक्षा, सांस्कृतिक विकास, आंतरिक सुरक्षा, देश की राष्ट्रीय अखंडता की मजबूती में तेजी से आगे बढ़ा है। देश विकास पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। आज बुनियादी सुविधाओं का तीब्र विकास हो रहा।गांव ,गरीब ,किसान ,वंचित के कल्याण की योजनाएं बन रही।आज गरीबों के खाते में उनके हक का सौ पैसा खाते में पहुँच रहा। विचौलिये गायब हैं।झारखंड में कांग्रेस विधायक ही सत्ता से असंतुष्ट,खुर्शीद बताएं कब सौंप रहे हैं राज्य की सत्ता श्री प्रकाश ने कहा कि सलमान खुर्शीद को बयान देने से पूर्व आईने में खुद का चेहरा देख लेना था। झारखंड में कांग्रेसी विधायक ही काम नहीं होने का आरोप लगाते आ रहे हैं। कांग्रेस प्रभारी पर पैसा लेने का आरोप लगता रहा है। कांग्रेस झामुमों की सरकार अब तक के सबसे विफल सरकारों की सूची में अवल्ल दर्जा प्राप्त कर चुकी है। युवा से लेकर किसान तक सब मोर्चे पर हेमन्त सरकार विफल साबित हुई है। नैतिकता के हिसाब से सलमान खुर्शीद को बताना चाहिए कि वे झारखंड में सत्ता का हस्तांतरण कब कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button