नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडराजनीति

किसान आंदोलन के समर्थन राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कल कांग्रेस की पदयात्रा

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यह कह रहे हैं कि किसानों का आंदोलन पवित्र है तो उनकी पवित्र मांगों को पूरा न करने के लिए वह किसके दबाव में हैं, इसका भी खुलासा होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी किसानों के जायज मांगों के समर्थन में पूरे देश में आंदोलन चला रही है और इसी चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में कल 13 फरवरी को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी की ओर से पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कल 10 से 20 किलोमीटर पदयात्रा निकालकर किसान आंदोलन के समर्थन में लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी के सभी विधायक, मंत्री ,सांसद ,पूर्व विधायक और पूर्व सांसद समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। जबकि 20 फरवरी को हजारीबाग में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय रैली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह तथा वरीष्ठ कांग्रेस नेता अजय शर्मा समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार सभी जिलों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इससे पहले पार्टी के सभी प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया टीम के सदस्यों की ओर से जिलों में संवाददाता सम्मेलन कर किसी कानून के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता ने बताया कि आगामी 20 फरवरी को हजारीबाग में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए भी सभी जिला मुख्यालयों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि हजारीबाग में राज्यस्तरीय रैली के बाद गुमला खूंटी चाईबासा तथा पलामू में भी किसानों के समर्थन में पार्टी की ओर से बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button