नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

वोटो के तुष्टिकरण के लिए हिंदू मुसलमान करना बंद करे कांग्रेस:संजय सेठ

इस चुनाव में कांग्रेस के मुंह पर कालिख पोतेगी जनता,वामपंथी और अर्बन नक्सलियों के रास्ते चल रही कांग्रेस

रांची:रांची के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी श्री संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस के मंसूबे इस देश को लेकर हमेशा ही बांटने वाले और बर्बाद करने वाले रहे हैं। इस बार कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र लाया है, जनता इनके मुंह पर कालिख पोतेगी।

चुनावी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री सेठ ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को तोड़ने वाला पत्र है। हिंदू मुस्लिम को लड़ाने वाला पत्र है। इन्होंने हमेशा हमेशा हिंदू मुसलमान किया है। समाज को बांटने का काम किया है।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वर्ष 2013 में जब कांग्रेस की सरकार थी। तब इन लोगों ने सांप्रदायिक लक्षित हिंसा अधिनियम के नाम से एक विधेयक लाया था। यह इतना खतरनाक विधेयक था, जिसमें यहां बैठे सारे लोग इसकी चपेट में आते। सबका जीवन बर्बाद हो जाता। इस विधेयक के माध्यम से सीधे-सीधे हिंदुओं को टारगेट किया गया था। इस बार का कांग्रेस का घोषणा पत्र देश के विकास का घोषणा पत्र नहीं है, देश को बांटने का घोषणा पत्र है। राहुल गांधी ने जिस तरह से बातें कही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो बातें लिखी गई है, उसके पीछे इनका एक हिडन एजेंडा है। यह पूरी तरह से वामपंथी अर्बन नक्सल के द्वारा तैयार किया गया घोषणा पत्र है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह कैसे संभव है कि किसी एक व्यक्ति की कमाई को दूसरे लोगों में बांट दिया जाए। इसे आज पूरे देश को समझने की जरूरत है। कोई दो बच्चे का पिता दिन-रात कठिन परिश्रम अपने परिवार के लिए करता है। अपनी संपत्ति अर्जित करता है और उसे 10 बच्चों वाले परिवार को बांटने की बात कांग्रेस कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
श्री सेठ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं से मेरा सवाल है कि वह बताएं की घोषणा पत्र के पीछे उन्होंने ऐसा क्यों किया? उन्होंने हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ क्यों किया? 2013 में भी जनता ने इनका जवाब दिया था और 2024 में उनकी इन्हीं हरकतों का जवाब जनता एक बार फिर से देगी।

हमेशा 140 करोड़ देशवासियों की बात करते हैं मोदी।

सांसद ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में हमेशा 140 करोड़ देशवासियों की बात की। बिना किसी भेदभाव के, बिना किसी हिंदू मुसलमान के उन्होंने हर किसी को, हर जरूरतमंद को आवास उपलब्ध कराया। बिजली का कनेक्शन दिया। उज्वला कनेक्शन दिया। जनधन खाता खोले। सुकन्या समृद्धि योजना दी। गरीब कल्याण के तहत मुफ्त अनाज दिया। उसमें मोदी जी ने यह नहीं कहा कि यह हिंदुओं की योजना है। यह मुसलमान की योजना है। परंतु कांग्रेस अपने एजेंडा में इसे शुरू से ही शामिल करती रही है। यह भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।
इस देश में विभाजनकारी नीतियों से शासन नहीं चलेगा। इस देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना से ही शासन हो सकता है। जिसे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सिद्ध करके दिखाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button