नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीतिसेहत

वैक्सीन की बर्बादी और दुष्प्रचार पर माफी मांगे कांग्रेस:दीपक प्रकाश

ज्ञापन कांग्रेस का घड़ियाली आंसू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया।
प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश मे टीकाकरण को लेकर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। कांग्रेस पार्टी के पास कोरोना वैक्सीन पर बोलने की नैतिकता नही बची।प्रकाश ने आज प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव एवम नेता विधायकदल सह मंत्री आलमगीर आलम द्वारा महामहिम राज्यपाल को भारत गणराज्य के राष्ट्र्पति के नाम सौंपे ज्ञापन पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जिनके नेताओं ने वैक्सीन की शुरुआत में इसका मजाक उड़ाया। चाहे वो इनके सुप्रीम लीडर राहुल गांधी हों या फिर इनके बुद्धिजीवी नेता शशि थरूर सबने भारत के वैज्ञानिकों का अपमान किया। देश के स्वाभिमान और गौरव को आहत किया। झारखंड में भी कांग्रेस पार्टी के विधायक और राज्य की जनता के स्वास्थ्य की चिंता करने की शपथ खाने वाले मंत्री बन्ना गुप्ता के वैक्सीन के संबंध में दिए बयान जग जाहिर हैं।

कहा कि कांग्रेस पार्टी को यदि अपने बयानों पर शंका हो तो भाजपा उसे जनता के बीच फिर से जारी कर सकती है। कांग्रेस को अपने बयान भूलने नही चाहिये।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजनीतितिक विद्वेष में देश के स्वास्थ्य एवं लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया।

प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान, छत्तीसगढ़ में तो सरकार के द्वारा जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का विभत्स चेहरा सामने आया है। इन राज्यों में केंद्र से भेजे गए वैक्सीन की बेतरतीब बर्बादी हुई। वैक्सीन को नालियों में कूड़ेदानों में फेंका गया। गड्ढे खोदकर वैक्सीन को डाल दिये गए। उन्होंने कहा कि यही हाल झारखंड का है जहां बड़ी मात्रा में टीकों की बर्बादी हुई । सरकार के कुप्रबंधन , दुष्प्रचार ,एवम भ्रम के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की गति धीमी है। स्थिति यह है कि टीका कर्मियों के साथ मारपीट की जा रही।

प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार केवल अपनी जिम्मेवारी से भाग रही है। टीकाकरण की व्यवस्था के बदले राज्य सरकार कफन का प्रबंधन कर रही।

कहा कि मोदी सरकार राज्य को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। अबतक टीकाकरण केलिये सारे वैक्सीन केंद्र सरकार ने ही दिए है।राज्य को अबतक 54 लाख से ज्यादा मुफ्त वैक्सीन केंद्र सरकार ने उपलब्ध कराए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मुख्यमंत्री के द्वारा की गई सभी को मुफ्त वैक्सीन पर जनता को जवाब देना चाहिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button