नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

प्रदेश ,लोकसभा और विधानसभा स्तर पर बनेगी समन्वय समिति:बाबूलाल मरांडी

फिर एक बार मोदी सरकार के साथ 400 पार का पूरा करेंगे संकल्प

रांची:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के डिब्डीह आवास पर आज देर शाम एन डीए की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू,सांसद प्रदीप वर्मा,जदयू प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद खीरू महतो,आजसू के देवशरण भगत एवम लोजपा के वीरेंद्र प्रधान एवम राजकुमार राज उपस्थित थे।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा झारखंड में लोकसभा चुनाव एन डी ए के सभी घटक दल पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा।

बताया कि प्रदेश स्तर पर सभी दलों से दो दो प्रतिनिधियों को मिलाकर राज्य स्तर पर समन्वय समिति बनेगी।और इसी तर्ज पर लोकसभा एवम विधानसभा स्तर पर भी समिति बनेगी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनता फिर एकबार मोदी सरकार बनाने को संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से झारखंड की सभी 14लोकसभा सीट एन डी ए जीतेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button