नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडराजनीति

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की समीक्षा बैठक में निगम की निन्दा

20 को जयपाल सिंह मुंडा की पुणयतिथि व 31 को एन इ होरो की जयंती मनाने का निर्णय

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में 1 मार्च के घेराव कार्यकर्म की सफलता के संदर्भ में समीक्षा बैठक को आयोजन कचहरी रोड ,गंगा आश्रम में हुई।
बैठक में रांची नगर निगम,रांची व एस डी ओ रांची के उपेक्षा पूर्ण रवैया पर सख्त नाराजगी व्यक्त की गई।रांची नगर निगम के द्वारा गंदा पेयजल व एस डी ओ व भरनो थाना के द्वारा झारखंड आंदोलकारियों को रांची पहुंचने से पूर्व सभी 10 गाड़ियों को रोकने की घटना की दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए जांच की मांग की गई। बैठक में 20 मार्च मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की पुण्य तिथि व 31 मार्च को झारखंड आंदोलकारी एन इ होरो के जन्म दिवस को झारखंड आंदोलनकारी आबुआ दीनमुंडि (दिवस) के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया।

ऐसे व्याहर करने वाले पदाधिकारियों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा

समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ड्रा बीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड विरोधी मानसिकता
प्रशासन की नहीं बदली तो झारखंड आंदोलनकारी सीधी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी। कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि रांची नगर निगम ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत झारखंड आंदोलनकारियों को शुद्ध पानी से वंचित किया है। ऐसे व्याहर करने वाले पदाधिकारियों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
वित्त अध्यक्ष आजम अहमद ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है निगम प्रशासक माफी मांगे।
बैठक में झखंड आंदोलकारी संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष अश्वनी कुजुर, प्रेम मित्तल, भुनेश्वर केवट पुष्कर महतो रश्मि चंद्रा पिंगुआ सीमा देवी लाल अजय नाथ शहदेव सुबोध दांगी,गैब्रिएल खा खा,प्रेम शंकर साहू,मो इजराइल,लाल अजय नाथ शाह देव सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button