नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडराजनीति

सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के मौक़े पर कंट्री रन का आयोजन

सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा घोषित “पराक्रम दिवस” के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल, रांची मंडल द्वारा 10 कि.मी. की क्रॉस कंट्री रन का आयोजन हटिया रेलवे क्षेत्र में मंडल सुरक्षा आयुक्त, रांची के नेतृत्व में की गई।मौके पर DRM नीरज अम्बष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर क्रॉस कंट्री रन का झंडा दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौड़ में रेलवे सुरक्षा बल के विभिन्न इकाइयों से आयें 78 अधिकारी और जवानों ने हिस्सा लिया। जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रूप सिंह मीणा आरक्षी, रेलवे सुरक्षा बल, मुरी, द्वितीय स्थान नीतीश कुमार रेलवे सुरक्षा बल मुरी और तीसरे स्थान पर संतोष कुमार स्काउड टीम मुरी ने प्राप्त किया। जबकि महिलाओं के वर्ग में प्रथम स्थान शारदा चौधरी, द्वितीय स्थान रानी सिंह और तीसरे स्थान ललिता कुमारी ने हासिल किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button