झारखंड-चाईबासा : पुलिस कस्टडी से बुधवार को एक अपराधी फरार हो गया। मामले में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। छोटानागरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, हवलदार बुधन यादव, आरक्षी प्रमोद मांझी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस दौरान सभी का मुख्यालय पुलिस केंद्र चाईबासा रहेगा।
रास्ते में रेंगो मांझी ने उल्टी होने की बात कही
जानकारी के अनुसार आरोपी रेंगो मांझी और माजुरा मांझी को पुलिस सदर अस्पताल कोरोना जांच के लिए लेकर जा रही थी। रास्ते में रेंगो मांझी ने उल्टी होने की बात कही। पुलिस जैसे ही गाड़ी रोकी। रेंगो मांझी हथकड़ी से हाथ निकालकर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने काफी प्रयास किया उसे पकड़ने का, मगर वह पकड़ में नहीं आया। लापरवाही और कर्तव्यहीनता के