नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडस्पोर्ट्स

ऑर्गैनिक खेती के झारखण्ड के ब्रांड ऐंबसडर बन सकते हैं धौनी

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी को ब्रांड एंबेसडर बना सकती है।
ऑर्गेनिक खेती के प्रति उनकी रुचि को देखते हुए सरकार इस पर विचार कर रही है। कृषि मंत्री बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बादल ने कहा-यह हमारा सौभाग्य है कि इंटरनेशनल क्रिकेटर धौनी झारखंड के हैं। उन्होंने ऑर्गेनिक खेती को अपनाकर राज्य को मैसेज देने का काम किया है कि भारत की आत्मा किसानों के साथ बसती है। धाैनी किसी भी फील्ड में जा सकते थे।
उन्होंने ऑर्गेनिक खेती को क्यूँकि चुना,
यह युवाओं को प्रेरित करने वाली बात है। मंत्री ने कहा कि हम झारखंड को ऑर्गेनिक स्टेट बनाना चाहते हैं। जब धौनी ब्रांड एंबेसडर हो गे तो हमें नेशनल के साथ इंटरनेशनल मार्केट भी उपलब्ध होगा,
इसके लिए जल्दी ही कृषि मंत्रालय के अधिकारी उनके पास जाएंगे और ब्रांड एंबेसडर बनने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा-मैंने विभाग को प्रस्ताव दिया है कि बड़े अधिकारियों के बंगले में काफी जमीन खाली है। अधिकारीयों को वहां ऑर्गेनिक खेती करने की जिम्मेदारी दी जाए।
वहां जो उत्पादन होगा, उसे अस्पतालों में सप्लाई किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button