नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

1436 km पैदल चल कर रांची पहुंचा धौनी जबरा फैन, माही ने लगाया गले,अब जहाज से भेजेंगे घर

रांची :1436 किलोमीटर पैदल चलने का फल आज एक फैन को मिल गया,ये जबरा फैन हर दिल अजीज माही का है, पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से हरियाणा से मिलने एक फैन पैदल रांची पहुंच गया,और जैसे ही धौनी उससे मिले,उसके खुशी का ठिकाना नहीं है. माही के बंगले से निकलकर खुशी का इजहार किया. प्रशंसक ने अपने चहेते खिलाड़ी को गले भी लगाया.

दरअसल, हरियाणा के रहने वाले अजय गिल, धोनी के जबरा फैन हैं. 3 माह पहले ये धोनी से मिलने पैदल चलकर रांची पहुंचे गए थे. यहां महेंद्र सिंह धोनी के साथ अजय गिल की मुलाकात नहीं हो पाई. उन्हें पता चला कि धोनी चेन्नई में हैं. इस पर अजय माही के फार्म हाउस के पास ही धरने पर भी बैठ गए थे.अजय का कहना था कि जब तक वे महेंद्र सिंह धोनी से मिल नहीं लेंगे, तब तक सड़क किनारे ही बैठे रहेंगे. उस दौरान कुछ सामाजिक संगठनों ने अजय गिल को समझा कर उसे हरियाणा भेजा था.अजय दोबारा पहुंचे रांची इधर, अजय गिल एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने रांची पहुंचे हैं. रांची में जब महेंद्र सिंह धोनी को पता चला कि हरियाणा से चलकर उनका प्रशंसक रांची पहुंचा है तो उन्होंने गर्मजोशी के साथ उसका स्वागत किया और अपने फार्म हाउस पर अजय से मुलाकात की. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को गले लगाकर आई लव यू (I LOVE U) कहा. अजय के वहीं रहने की भी वहीं व्यवस्था कर दी गई है.

फ्लाइट से भेजेंगे घर जानकारी के मुताबिक अजय को फ्लाइट से हरियाणा भेजा जाएगा. इसकी भी व्यवस्था की गई है. इधर धोनी से मिलकर अजय की खुशी का ठिकाना न रहा. उन्होंने फार्म हाउस से बाहर निकलकर खुशी का इजहार किया. अजय ने कहा कि धोनी से मिलकर काफी खुश हैं. उन्हें 1436 किलोमीटर पैदल चलने का परिणाम अच्छा रहा.

फिलहाल अजय और महेंद्र सिंह धोनी का एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button