नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडधनबाद

झरिया में शादी के नाम पर मानव तस्करी का खुलासा, दुलहा सहित बिचौलिया महिला हिरासत में

धनबाद

झरिया। इन दिनों झरिया क्षेत्र में शादी का झांसा देकर मानव तस्करी का खेल खुब फल फुल रहा है। आए दिन महिला को शादी का प्रलोभन और पैसे के लालच देकर अंतर राज्य में भेजकर मानव तस्करी का काम धड़ल्ले से चल रहा है। ऐसा ही मामला झरिया थाना क्षेत्र को में देखने को मिला। झरिया थाना क्षेत्र के पाथर बंगला निवासी पप्पू रवानी की नाबालिग पुत्री का विवाह मानव तस्करों द्वारा गरीब परिजनों को आर्थिक झांसा देकर शादी रचा कर जयपुर ले जाने के फिराक में था। तभी 40 वर्ष के युवक दुल्हे के देख महुल्ले के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही जोरापोखर थाना पाथरबंगला पहुंची लड़की पक्ष के परिजनों व विवाह करने आए दुल्हे व मां के पूछताछ किया। वही एक महिला जो शादी रिस्ता रचा रहा था उसे भी पूछताछ किया गया। जिसके बाद. दुलहा, स्थानीय बीचौलिया महिला को पुलिस हिरासत में ले लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि वर पक्ष की ओर से काफी मोटी रकम एक दलाल महिला को दिया। साथ ही गरीब लड़की पक्ष परिजनों को आर्थिक सहयोग देने के बात कही जा रही है। शादी के झांसा देकर नाबालिक लड़की को राजस्थान ले जाने के फिराक में था। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से तस्कर किशोरी को नहीं ले जाने में कामयाव नही हो पाया। मामला झरिया थाना क्षेत्र में होने के बाद पुलिस गुरुवार को झरिया थाना भेज दिया। झरिया इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा ने वर व नाबालिक किशोरी व परिजनों से पूछताछ के बाद धनबाद बाल कल्याण विभाग को भेज दिया गया। बताया जाता है कि एक महिला द्वारा आर्थिक सहयोग देकर पाथरबंगला निवासी बदाम विक्रेता पप्पू रवानी की बड़ी पुत्री 14 वर्ष का विवाह जयपुर के एक युवक उम्र 40 वर्ष के साथ तय हुआ था। 17 जुलाई को चुपचाप तरीके से झरिया के काली मंदिर में दोनों के विवाह कर दिया गया। उसके बाद दुल्ला पाथरबंगला पहुंचा और रात मे दुल्हन को जयपुर ले जाने के लिए तैयारी में था तभी दूल्हे को देख मोहल्ले के लोगों ने मानव तस्कर समझकर हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद जोरापोखर पुलिस दोनों पक्ष को झरिया भेज दिया।
झरिया इस्पेक्टर पंकज कुमार झा ने कहा कि मामला नाबालिक होने के कारण इसलिए इस मामले को धनबाद बाल सुधार थाना भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button