नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडधनबाद

बेईमानों ने लूटकर झारखंड को बर्बाद कर दिया, इन्हें सबक सिखाएं : शिवराज सिंह चौहान

एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील

धनबाद:मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 मई को धनबाद लोकसभा के झरिया के डिगवाडीह स्थित मानस मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद अटल बिहारी वाजपेई ने झारखंड बनाने का काम किया। अटल जी ने झारखंड का निर्माण किया, प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड को संवारा। बीच में आकर इंडी एलाइंस ने सब बर्बाद कर दिया। मीडिया में खबर आई है कि मंत्री आलमगीर आलम को किसने कितना कमीशन दिया। कांग्रेस के संसद के घर 350 करोड रुपए मिले। विधायक लूट रहा है। सांसद लूट रहा है। मंत्री लूट रहा है। मुख्यमंत्री तो जेल में ही चले गए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। प्रधानमंत्री मोदी अगर नहीं होते तो ये जेल नहीं जाते। इन्होंने पूरे झारखंड को लूट लिया। अमीर राज्य के लोगों को गरीब बनाने का काम किया। कांग्रेस, झामुमो और राजद ने किया तीन तिगड़ा काम बिगड़ा। ये लोग चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। उन्होंने कोयला लूटा। बालू लूटा। पत्थर लूटा। पहाड़ के पहाड़ गायब कर दिए। ये लोग राजनीति का काम करते हैं। शर्म आती है। इन लोगों ने कैसा प्रदेश बना डाला है। जिसने देश का धन लूटा है, उन्होंने जनता को लूटा है। यह जनता का पैसा है। प्रधानमंत्री मोदी जनता के लिए पैसा भेजते हैं। इंडी गठबंधन के लोग उसे लूटकर नोटों का पहाड़ खड़ा कर दे रहे हैं। ऐसी पार्टी के नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वाले सरेआम लूट रहे हैं। बेईमानी कर रहे हैं। लूटे हुए पैसे से किसानों के खेत में पानी पहुंच सकता था। बच्चों के लिए स्कूल बन सकते थे। कॉलेज बन सकते थे। अस्पताल बन सकता था। कारखाने लगा सकते थे। इन बेईमानों ने लूटकर बर्बाद कर दिया इस प्यारे झारखंड को। इन्हें किसी कीमत पर ना छोड़े। यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करके 33 प्रतिशत रिजर्वेशन लोकसभा और विधानसभा में दे दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे कार्यक्रम चलाएं। भारतीय जनता पार्टी अब लखपति दीदी कार्यक्रम चल रही है। भाजपा ने कहा है कि पूरे देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएगी।

कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा में दम नहीं बचा है। एक तो जेल में है और जो बचे हैं, वे भी जाने वाले हैं। जिसने जनता का पैसा लूटा है, उनके हलक से धन निकाला जाएगा। प्रधानमंत्री सलाह ले रहे हैं की इन पैसों को कैसे जनता तक पहुंचाया जाए। बेईमानों को पैसा खाने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के आने से कांग्रेस रो रही थी। उन्हें न्योता भेजा गया, पर वह नहीं आए। वर्ष 2014 तक घोटाला ही घोटाले होते थे। भारत का मान सम्मान खत्म कर दिया था। कांग्रेस ने भारत को बांटकर भी महापाप किया। पाक अधिकृत कश्मीर भी कांग्रेस के पाप के कारण बचा। कांग्रेस ने धारा 370 लगाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ही झटके में उसे हटा दिया। इंडी गठबंधन वाले कहते थे कि धारा 370 हटेगा तो खून की नदियां बह जाएंगी। धारा 370 हटाने से कुछ नहीं हुआ। पीओके हमारा है, हम उसे लेकर रहेंगे। इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। इससे वे लोग डरे। हमारे पास 56 इंच का सीने वाला वाला प्रधानमंत्री है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, पर किसी ने छेड़ा तो हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं। आज का भारत गौरवशाली, संपन्न और शक्तिशाली राष्ट्र है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा। आज भारत के बिना दुनिया चल नहीं सकती है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है।

कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं बची है। भारतीय जनता पार्टी ही सब कुछ करेगी। सोनिया गांधी ने रायबरेली में राहुल गांधी को सौंपा नहीं, थोपा है। लोक कल्याण, विकास के काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने किए हैं। भारतीय जनता पार्टी का कोई विकल्प नहीं है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाढ़ आई है तो इंडी गठबंधन वाले एक ही पेड़ में चिपक गए हैं। एक दूसरे को काट भी नहीं रहे हैं। यह देश का भला नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि सिर्फ एक ही लक्ष्य रखें झारखंड को बचाना है और देश को आगे बढ़ाना है। झारखंड से करप्शन समाप्त करना है। झारखंड के साथ जिसने लूटपाट की है, उसे सबक सिखाना है, ताकि आने वाली पीढ़ी याद रखे कि लूटने वाले को जनता माफ नहीं करेगी। 25 मई को कमल का बटन दबाएं।

इस अवसर पर विधायक डॉ नीरा यादव, बिरंची नारायण अमित यादव भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button