नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

नशे में धुत पति ने अपनी दूसरी पत्नी की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

सिमडेगा: बानो थाना क्षेत्र के रामजोल गिरजा टोली में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी दूसरी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। घटना मंगलवार की देर रात की है। दोनों में मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ और आक्रोशित पति ने उसकी जान ले ली। आरोपी की दूसरी पत्नी ज्यादातर घर से बाहर रहती थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।_

शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया

मृतक की पहचान सुरेश मडकी की पत्नी दुलारी समद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है। सुरेश की दो पत्नी हैं। दुलारी समद से सुरेश ने दूसरी शादी की थी। ग्रामीणों के अनुसार, दुलारी हमेशा घर से बाहर रहती थी। इस बात को लेकर सुरेश से आए दिन उसका विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात विवाद ज्यादा बढ़ गया। तभी सुरेश ने घर में रखा चाकू उठा कर उसपर हमला कर दिया। इससे घटनास्थल पर ही दुलारी ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button