नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineअपराधझारखंडरांची

नशे में धुत्त युवकों ने की फायरिंग,रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति को लगी गोली

घायल बुजुर्ग से आरोपियों ने कहा-माफ कीजियेगा गलती से गोली चल गई और भाग गए

राँची:राँची के कांके थाना क्षेत्र स्थित अरसंडे में नशे में धुत युवक ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे। इसी बीच सुनील राम नामक बुजुर्ग के कमर में गोली लग गई है। गोली लगने के बाद सुनील कुमार को अस्पताल में भर्ती नही कराकर नशे में धुत युवक खुद से उनका इलाज कर रहे थे। सुनील कुमार दर्द से छटपटा रहे थे लेकिन नशे में धुत युवक उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं थे। नशे में धुत युवक आग जलाकर घाव को सेक रहे था। दर्द से छटपटाते व्यक्ति को अपराधियों ने लगे तो
कहा की माफ कीजियेगा गलती से गोली लग गई।बताया जाता है कि रात नौ बजे सुनील अपने घर पहुंचे तो परिवार वालों को गोली लगने की जानकारी दी। परिवार वालों ने आनन फानन सुनील को रिम्स पहुंचाया। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

इधर सुनील ने पुलिस को बताया कि वे खटाल चालते है। शाम के समय मोहल्ला के ही मिनी तिवारी, लक्ष्मण बबलू, रिषभ आदि पी खा रहा था। हो हंगामा कर गोली फ़ायर कर रहा था। इसी बीच वे उधर से गुजर रहे थे कि एक गोली लग गई। कांके थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button