नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडधनबाद

जमुनियां नदी सुखने से कतरास इलाके में 4 दिनों से जलापूर्ति ठप

धनबाद-कतरास : जमुनिया नदी सूख गई। पिछले चार दिनों से जमुनिया- कतरास जलापूर्ति योजना ठप है। बारिश होने के बाद नदी में पानी का जमाव होने के बाद ही यह योजना चालू हो सकती है। आधी आबादी के समक्ष जल संकट की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गई है. इधर उक्त योजना के बंद होने से कतरास की आधी आबादी के समक्ष जल संकट की गम्भीर समस्या उतपन्न हो गई है। वार्ड एक और तीन की करीब 25 हजार की आबादी पानी के लिए त्राही त्राही कर रही है। पीएचईडी या नगर निगम के द्वारा जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की दिशा में कभी पहल नही हुई

जमुनिया जलापूर्ति योजना से एक दिन बाद करके दो अलग अलग जलमीनार से जलापूर्ति की व्यवस्था बनाई गई है

जमुनिया जलापूर्ति योजना से एक दिन बाद करके दो अलग अलग जलमीनार से जलापूर्ति की व्यवस्था बनाई गई है, जिसमे श्यामडीह जलमीनार से कतरास बाजार, रसजबाड़ी रोड,शिक्षक कालोनी, मस्जिद पट्टी, सलेक्टेड गोविंदपुर, रामपूजन नगर, कलाली फाटक, कुम्हारटोली, गुहिबाँध बस्ती, सलानपुर, बेलदार पट्टी, थाना चौक कतरास बाजार के तिलाटांड जलमीनार से लाला टोला, पोस्ट ऑफिस गली, हजारी बस्ती, बढई बस्ती, टनडा बस्ती, दिलावर नगर आदि मोहल्लों में जलापूर्ति होती थी।
यह कैसी व्यवस्था है

जमुनिया जलापूर्ति योजना का संचालन पीएचईडी विभाग के जिम्मे है, लेकिन जलकर वसूली नगर निगम करता है। कनेक्शन भी निगम के आदेश पर पीएचईडी करता है। लेकिन उपभोक्तावो को पानी मिल रहा है कि नही? निगम क्षेत्र के लोगों को निर्बाध ढंग से पर्याप्त मात्रा में पामी मिले इसके बारे में सोचने की भी जरूरत जिम्मेवार अधिकारियों ने महसूस नही की। जैसे निगम क्षेत्र के लोगों की दुख तकलीफ से कोई वास्ता नही रह गया। जनप्रतिनिधियों ने भी इस समस्या के समाधान के प्रति रुचि नही ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button